देश में विकसित मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 लॉन्च करने के बाद कंपनी ने भारतीय बाजार से अपने चार मॉडल को बंद करने की घोषणा की है। इन मॉडलों को बंद करने का मुख्य कारण देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता को हर बाइक बिक्री पर होंडा को रॉयल्टी का भुगतान करना है। होंडा इन बाइक्स के लिए पावरप्लांट की आपूर्ति करती है। एक नजर हीरो के बंद होने वाले इन चार दोपहिया वाहनों पर।
विज्ञापन
हीरो ने बंद किए अपने चार बड़े मॉडल, नहीं मिलेंगी ये बाइक्स
2 of 5
पहला नाम हीरो मैस्ट्रो स्कूटर का है। हालांकि कंपनी ने पहले से ही ड्यूट और 110सीसी मैस्ट्रो ऐज स्कूटर्स को बाजार में उतार दिया है। हीरो प्लेजर एक मात्र ऐसा स्कूटर है जो होंडा पावरप्लांट आ रहा है। उम्मीद है जल्द ही हीरो महिला के लिए एक खास स्कूटर लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
हीरो ने बंद किए अपने चार बड़े मॉडल, नहीं मिलेंगी ये बाइक्स
3 of 5
दूसरा नाम हीरो पैशन एक्सप्रो कम्यूटर बाइक का है। हीरो पैशन एक्सप्रो वही 110सीसी इंजन इस्तेमाल किया गया है जो होंडा की ड्रीम सीरीज में देखने को मिलता है। इस बाइक के स्थान पर कंपनी स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 लॉन्च कर चुकी है।
हीरो ने बंद किए अपने चार बड़े मॉडल, नहीं मिलेंगी ये बाइक्स
4 of 5
पैशन एक्सप्रो के अलावा कंपनी ने हीरो इग्नाइटर 125 सीसी बाइक को भी बंद करने का फैसल किया है। इसको बंद करने की एक वजह लगातार कम होती इसकी बिक्री भी है।
हीरो ने बंद किए अपने चार बड़े मॉडल, नहीं मिलेंगी ये बाइक्स
5 of 5
चौथा मॉडल हीरो इम्पल्स है। इसकी बिक्री भी निराशजनक रही है। लेकिन एक अफवाह यह भी है कि हीरो ज्यादा शक्तिशाली इंजन के साथ इसको दोबारा भी लॉन्च कर सकती है।