इंडिया के सबसे तेजी से बढ़ते सुपरबाइक ब्रांड DSK Benelli ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है।  DSK Benelli ने बहुत कम समय में बहुत ये रिकॉर्ड स्थापित किया है। इसके बाद कंपनी के लोगों में खासा उत्साह है।  चेयरमैन शिरीश कुलकर्णी ने ने कहा कि डीएसके बेनेली ने बहुत कम वक्त में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के जरिए लोगों का दिल जीता है।  दरअसल, डीएसके बेनेली ऐसा सुपरब्रांड बन गया है। जिसने लॉन्चिंग के एक साल के भीतर रिकॉर्ड बाइक्स बेची हैं। डीएसके बेनेली की एक साल में 151 यूनिट बिक चुकी हैं। खुद चेयरमैन शिरीश ने 151वें ग्राहक को चाबी सौंपी।