अगर आप नया स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो फेस्टिव सीजन सबसे बेहतरीन समय हो सकता है। दिवाली को देखते हुए अधिकतर दुपहिया वाहन कंपनियां ऑफर पेश कर रही हैं। यहां हम आपको टीवीएस जूपिटर से लेकर Aprilia SR150 तक 110 से 150 सीसी के भीतर आने वाले स्कूटर्स के ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Aprilia SR150 Scooter
Aprilia SR150
इसमें 154.4 cc का इंजन दिया गया है, जो 11.4 बीएचपी की पावर और 11.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत 69,600 रुपए है। स्कूटर के साथ फ्री इंश्योरेंस, 4500 रुपए की फ्री एसेसरीज व रोडसाइड असिस्टेंट और 3600 रुपए के न्यूनतम डाउन पेमेंट की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
Suzuki Access 125
Suzuki Access 125
इस स्कूटर में 125 सीसी का इंजन दिया गया है जो 8.5 बीएचपी की पावर और 10.2 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर की कीमत 57,488 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसकी खरीद पर कंपनी Gold Rush स्क्रैच कार्ड और 4000 रुपए का पेटीएम कैशबैक ऑफर कर रही है।
4 of 6
TVS Jupiter
TVS Jupiter
यह कंपनी का बेस्ट सेलिंग स्कूटर है। टीवीएस जूपिटर में कंपनी ने 12 इंच के ट्यूबलेस टायर दिए हैं, साथ ही 17-लीटर की स्टोरेज मिलती है। स्कूटर में 109.7 सीसी का सिंगल सिलिडंर इंजन दिया गया है जो 7.88 बीएचपी की पावर और 8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर के साथ सरकारी कर्मचारियों को फ्री इंश्योरेंस, एक्सचेंज बोनस की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
5 of 6
hero Maestro
Hero Maestro Edge
इसमें 110 सीसी इंजन दिया गया है जो 8 बीएचपी की पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। हीरो Maestro Edge की कीमत 50502 रुपए है। कंपनी स्कूटर के साथ 3 हजार रुपए का डिस्काउंट और 3 हजार रुपए क पेटीएम कैशबैक दे रही है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए 1500 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट है।
Honda Activa 4G
होंडा एक्टिवा 4जी देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इसमें 109 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। कीमत 51,324 रुपए है। स्कूटर के साथ आपको सर्विस सुविधा काफी अच्छी मिलती है। हालांकि इस पर फिलहाल किसी प्रकार का ऑफर नहीं है।