अगर आप सुपरबाइक्स खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सुनहरा मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लिए आपको अपनी जेब से फिलहाल किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। देश में कई बैंक फिलहाल सुपरबाइक्स खरीदने पर 100 फीसदी लोन दे रहे हैं। बैंकों ने इस पर ब्याज दर भी काफी कम रखी है, जिसका फायदा आप ले सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
HDFC बैंक अपने कस्टमर्स को दे रहा है 100 फीसदी लोन
प्राइवेट सेक्टर में देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी सभी प्रकार की सुपरबाइक्स खरीदने पर अपने कस्टमर्स को 100 फीसदी लोन दे रहा है। लेकिन अगर आपका बैंक में पहले से अकाउंट नहीं है तो भी 85 फीसदी तक का लोन बैंक पास कर देगा। बैंक यह लोन ऑन रोड प्राइस पर देगा।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
एचडीएफसी बैंक से इन कंपनियों ने किया करार
फिलहाल एचडीएफसी बैंक ने कावासाकी और ट्रिम्फ से करार किया है। कावासाकी की बाइक्स खरीदने पर 95 फीसदी लोन पास कर रहा है। वहीं ट्रिम्फ की बाइक खरीदने पर 85 फीसदी लोन पास कर रही है। बैंक के पहले से अकाउंट होल्डर को 100 फीसदी लोन मिल रहा है। लोन पर बैंक 10.5 फीसदी की दर से इंटरेस्ट चार्ज कर रहा है।
एक्सिस बैंक ने शुरू किया स्पेशल बाइक्स पर सुपरलोन स्पेशल स्कीम
प्राइवेट सेक्टर के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस ने मानसून सीजन में सुपरबाइक्स खरीदने पर सुपरलोन स्पेशल स्कीम शुरू की है। एक्सिस बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव आनंद ने कहा, "सुपरबाइक्स जैसे हार्ले-डेविडसन और ट्रिम्फ भारत की सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड हैं जिन्हें ग्राहक काफी पसंद करते हैं। हम ग्राहकों का सुपरबाइक खरीदने का सपना पूरा करने के लिए 95 फीसदी लोन का ऑफर कर रहे हैं।" बैंक 95 फीसदी लोन और 11 फीसदी इंटरेस्ट रेट चार्ज कर रहा है।