फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ने उतारे अवेंजर के दो नए रंग, जानिए कीमत

Tue, 09 Aug 2016 03:21 PM IST
बाइकदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पिछले साल बजाज ने अवेंजर सीरीज में 150 स्ट्रीट और 220 स्ट्रीट मॉडल लॉन्च किए थे। बाइक को सिंगल कलर विकल्प के साथ लॉन्च किया गया और दोनों वेरिएंट में अब तक सिर्फ एक स्टैंडर्ड कलर स्कीम में उपलब्ध थे। लेकिन कंपनी ने प्रत्येक ट्रिम के लिए एक नया कलर लॉन्च किया है, जो आप अब दो रंगों में से चुन सकते हैं।
विज्ञापन

बजाज ने उतारे अवेंजर के दो नए रंग, जानिए कीमत

2 of 5
अवेंजर 150 स्ट्रीट जो अब तक मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध थी, अब कॉस्मिक रेड कलर विकल्प में भी उपलब्‍ध होगी। दूसरी ओर अवेंजर 220 स्ट्रीट मौजूदा मैट ब्लैक के साथ नए मैट वाइल्‍ड ग्रीन में उपलब्ध भी होगी।
विज्ञापन

बजाज ने उतारे अवेंजर के दो नए रंग, जानिए कीमत

3 of 5
कंपनी ने बजाज 220 स्ट्रीट को ब्लैक थीम के साथ पेश किया है जो काफी हद तक हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 से प्रेरित लगता है। प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें ब्लैक अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है। फ्यूल टैंक पर क्रोम बैज इसको काफी शानदार लुक प्रदान करता है।

बजाज ने उतारे अवेंजर के दो नए रंग, जानिए कीमत

4 of 5
पावर की बात करें तो 220 स्ट्रीट बाइक में 220सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 18 बीएचपी का पावर और 17.5Nm का टॉर्क देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज ने उतारे अवेंजर के दो नए रंग, जानिए कीमत

5 of 5
नए रंग विकल्पों के लिए कोई अतिरिक्त दाम नहीं चुकाने होंगे। अवेंजर 220 स्ट्रीट और अवेंजर 150 स्ट्रीट बजाज ऑटो डीलरशिप पर देश भर में उपलब्‍ध है। इसकी कीमत क्रमश: 85,497 रुपये और 75,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें