बजाज ऑटो ने एवेंजर क्रूज 220 का एक नए कलर ऑप्शन में बाजार में उतारा है। बजाज एवेंजर क्रूज 220 के डेजर्ट गोल्ड कलर ऑप्शन की कीमत 85,497 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय गई है।
विज्ञापन
बजाज की क्रूजर बाइक अब गोल्ड कलर में भी
2 of 4
Bajaj Avenger Cruise
क्रूजर सेगमेंट में बजाज एवेंजर क्रूज 220 भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही है। कंपनी अब तक नई एवेंजर बाइक के 31,000 यूनिट बेच चुकी है। बजाज एवेंजर क्रूज 220 के गोल्ड कलर ऑप्शन में ब्राउन सीट दी गई है। इसके अलावा बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल, ये कलर ऑप्शन क्रूज 220 में ही उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
बजाज की क्रूजर बाइक अब गोल्ड कलर में भी
3 of 4
Bajaj Avenger Cruise
इससे पहली कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में बजाज 220 स्ट्रीट को ब्लैक थीम के साथ पेश किया है जो काफी हद तक हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 से प्रेरित लगता है। प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें ब्लैक अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है। फ्यूल टैंक पर क्रोम बैज इसको काफी शानदार लुक प्रदान करता है।
दूसरी ओर, 220 क्रूज पहले से मौजूद मॉडल जैसा दिखता है जिसे क्रोमी लुक दिया गया है। बजाज एवेंजर क्रूज 220 और स्ट्रीट 220 में 220सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 18 बीएचपी का पावर और 17.5Nm का टॉर्क देता है।