Skoda Kylaq SUV
- फोटो : Skoda Auto
ADAS क्या है?
ADAS एक आधुनिक सुरक्षा तकनीक है, जो भारत में बिकने वाली कारों में जोड़ी जा रही है। भारतीय कार निर्माता, जैसे टाटा मोटर्स और महिंद्रा, अब वैश्विक निर्माताओं के साथ मिलकर इस तकनीक को अपने वाहनों में शामिल कर रहे हैं। यह तकनीक कैमरों, सेंसर और रडार का उपयोग करके सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करती है। ज्यादातर भारतीय कारों में लेवल-2 ADAS शामिल होता है, जिसमें ये फीचर्स होते हैं:
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
- लेन-किपिंग असिस्टेंस
- इमरजेंसी ब्रेकिंग