Bharat Mobility Global Expo (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो) अब से हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाएगा। पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि यह आयोजन हर साल होगा, लेकिन अब इसे ऑटो एक्सपो की तर्ज पर एक द्विवार्षिक आयोजन के रूप में तय कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक्सपो तीन जगहों पर आयोजित होता रहेगा - भारत मंडपम (नई दिल्ली), यशोभूमि (द्वारका) और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (ग्रेटर नोएडा)।
2027 के आयोजन की तारीखें भी तय
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 को लेकर अब तारीखों का भी एलान कर दिया गया है। यह इवेंट 4 फरवरी से 9 फरवरी, 2027 के बीच दिल्ली-एनसीआर के इन तीनों लोकेशनों पर आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Traffic Violations: सावधान! जल्द ही बार-बार ट्रैफिक उल्लंघन करने पर निलंबित हो सकता है लाइसेंस, जानें डिटेल्स