Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) 17 जनवरी से शुरू होगा और 22 जनवरी तक चलेगा। यहां उन सभी इलेक्ट्रिक कारों की सूची दी गई है जिन्हें इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया जाएगा और वे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं।
Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) 17 जनवरी से शुरू होगा और 22 जनवरी तक चलेगा। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो भारत के तेजी से विकसित हो रहे ऑटो सेक्टर को प्रदर्शित करने जा रहा है। इस साल एक्सपो में कई वाहन निर्माता हिस्सा ले रहे हैं, इसलिए कई नई गाड़ियों की लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही है। साथ ही इस साल एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला रहने की उम्मीद है। यहां उन सभी इलेक्ट्रिक कारों की सूची दी गई है जिन्हें इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया जाएगा और वे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Suzuki e Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki e Vitara
Maruti Suzuki e Vitara (मारुति सुजुकी ई विटारा) इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ पहली बार भारत में पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में प्रवेश करेगी। ईवी को कॉम्पैक्ट ईवी सेगमेंट में टाटा कर्व ईवी या महिंद्रा बीई 6ई के बराबर पोजिशन किया जाएगा। यह ग्रैंड विटारा एसयूवी के साइज के बराबर है। मारुति इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 49 kWh और 61 kWh बैटरी के साथ पेश करेगी। इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वेरिएंट में आने की उम्मीद है। मारुति का दावा है कि ई विटारा की रेंज एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन
3 of 11
MG Cyberster
- फोटो : MG Motor
MG Cyberster
MG Cyberster (एमजी साइबरस्टर) भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान भारत में अपनी शुरुआत करेगा। स्लीक सिल्हूट और सिजर डोर (कैंची जैसे खुलने वाले दरवाजे) साइबरस्टर के डिजाइन आकर्षण हैं। हम पहले से ही जानते हैं कि यह 77 kWh बैटरी पैक के साथ आएगा। जिसमें एक बार चार्ज करने पर 570 किमी तक की ड्राइविंग रेंज होगी। एमजी साइबरस्टर की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा अधिक होने की उम्मीद है। कार निर्माता ने पहले कहा था कि ईवी सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। एमजी साइबरस्टर से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एक मजबूत प्रभाव डालने की उम्मीद है। और इसे नए एमजी सेलेक्ट रिटेल चैनल के जरिए ही बेचा जाएगा।
4 of 11
MG M9
- फोटो : JSW MG Motor India
MG M9
JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) एक और इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम M9 EV है। यह एक ऑल-इलेक्ट्रिक लिमोसिन है जिसे साइबरस्टर के साथ MG सेलेक्ट डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। MG M9 (एमजी एम9) लिमोसिन कार निर्माता को किआ कार्निवल को टक्कर देते हुए लग्जरी स्पेस में ले जाएगी। अभी तक, लिमोसिन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता नहीं है। लेकिन एमजी ने पुष्टि की है कि इसमें दूसरी पंक्ति के लिए आठ मसाज मोड के साथ ओटोमन सीटें होंगी। यह मॉडल थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कई अन्य फीचर्स के साथ अधिकतम आराम का वादा करता है। इन फीचर्स को हैंडरेल पर टचस्क्रीन पैनल के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। एम9 भारत मोबिलिटी में पहली बार लॉन्च होगी।
विज्ञापन
5 of 11
Hyundai Creta Electric
- फोटो : Hyundai
Hyundai Creta EV
ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक,को हाल ही पहले पेश किया गया। अब इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने पर, यह हाल ही में लॉन्च की गई महिंद्रा BE 6, टाटा कर्व ईवी और मारुति की ई विटारा जैसी कारों से मुकाबला करेगी, जो एक्सपो में अपनी शुरुआत भी करेगी। क्रेटा इलेक्ट्रिक को दो बैटरी पैक विकल्पों - 51 kWh और 42 kWh के साथ चार ट्रिम लेवल में पेश किया जाएगा। बड़े बैटरी पैक के लिए ARAI प्रमाणित रेंज 493 किमी होने का दावा किया गया है, जबकि छोटे बैटरी पैक की ARAI प्रमाणित रेंज 390 किमी होगी। फीचर्स के लिहाज से, इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L), i-पेडल टेक्नोलॉजी मिलेगी जो वन-पैडल ड्राइविंग एक्सपीरियंस, शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम, डिजिटल चाबी, डुअल 10.25 इंच डिस्प्ले, बोस प्रीमियम साउंड 8 स्पीकर सिस्टम, 268 एम्बेडेड वॉयस कमांड, 70 कनेक्टेड कार फीचर्स और अन्य के साथ-साथ लेवल 2 ADAS फीचर्स मिलेंगी।
विज्ञापन
6 of 11
Hyundai Ioniq 9
- फोटो : Hyundai
Hyundai Ioniq 9
ह्यूंदै ने हाल ही में लॉस एंजेलेस ऑटो शो 2024 में Ioniq 9 (आयोनिक 9) इलेक्ट्रिक एसयूवी को प्रदर्शित किया था। तीन-पंक्ति वाली IONIQ 9 ह्यूंदै की नई फ्लैगशिप एसयूवी है। और इसे 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी शो में ह्यूंदै स्टॉल पर क्रेटा इलेक्ट्रिक के साथ प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है। IONIQ 9 कंपनी के E-GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 110.3 kWh का बड़ा बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर 620 किमी तक की WLTP-प्रमाणित रेंज देता है। एसयूवी का स्मार्ट चार्जिंग आर्किटेक्चर 400V और 800V दोनों सिस्टम को सपोर्ट करता है। जो 350kW फास्ट चार्जर से कनेक्ट होने पर 24 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक फास्ट चार्जिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
7 of 11
Porsche Macan Electric
- फोटो : Porsche
Porsche Macan EV
Porsche Macan EV (पोर्शे मैकन ईवी) को भारत में 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था> और यह भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारत में अपनी शुरुआत करेगी। इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 1.21 करोड़ रुपये से 1.68 करोड़ रुपये के बीच है। पोर्शे मैकन ईवी की रेंज 641 किलोमीटर तक होने का दावा किया गया है। ईवी के खास फीचर्स की बात करे तो इसमें 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.9 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, फ्रंट पैसेंजर के लिए अतिरिक्त 10.9 इंच का डिस्प्ले, साथ ही ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।
8 of 11
BYD Sealion 7
- फोटो : BYD
BYD Sealion 7
BYD India (बीवाईडी इंडिया) ने हाल ही में पुष्टि की है कि BYD Sealion 7 भारत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी शुरुआत करेगी। BYD ने यह भी पुष्टि की है कि EV को इस साल के आखिर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी भारत में यूरो-स्पेक Sealion 7 वर्जन को प्रदर्शित करेगी। यह रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वेरिएंट के साथ आता है। BYD Sealion 7 एक परफॉर्मेंस-केंद्रित इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो प्रभावशाली परफॉर्मेंस देती है। यह 523 बीएचपी का पावर आउटपुट और 690 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। Sealion 7 सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने का दावा करती है। और 215 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 23,000 आरपीएम तक की रफ्तार पकड़ सकता है। जो इसे दुनिया भर में सबसे तेज बड़े पैमाने पर उत्पादित इलेक्ट्रिक मोटरों में से एक बनाती है।
9 of 11
VinFast VF7 Electric SUV
- फोटो : VinFast
VinFast VF7
वियतनामी वाहन निर्माता कंपनी VinFast (विनफास्ट) ने पुष्टि की है कि वे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भाग लेगी। और पहला वाहन जो वे प्रदर्शित करेंगे वह VF7 होगा। VF7 एक ऑल-इलेक्ट्रिक 5-सीटर SUV है। जिसमें 75.3 kWh का बैटरी पैक है, जो सिंगल-चार्ज में 450 किमी की रेंज देने का दावा करता है। वैरिएंट के आधार पर, VF7 सिंगल या डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आता है। जहां पहला फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ 201 bhp और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डुअल मोटर सेटअप ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट के साथ आता है और यह 348 bhp और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों वैरिएंट में बैटरी पैक एक जैसा ही है। जबकि सिंगल-चार्ज रेंज 450 किमी (सिंगल मोटर) से लेकर 431 किमी (डुअल मोटर) तक है। कार में 15 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है और यह लेवल-2 ADAS सूट के साथ आता है।
10 of 11
VinFast VF9
- फोटो : VinFast
VinFast VF9
इसके अलावा VF9 भी है जिसे एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा। VF9 एक तीन-पंक्ति वाली इलेक्ट्रिक MPV है जिसमें सात लोग बैठ सकते हैं। इसमें 123 kWh का बैटरी पैक है। यह बेस ECO वैरिएंट के लिए 531 किमी और PLUS वैरिएंट के लिए 468 किमी की सिंगल-चार्ज रेंज का दावा करती है। जिसे 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी लिया जा सकता है। SUV में दोनों वैरिएंट में मानक के रूप में AWD के साथ एक डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप है। यह 402 bhp और 620 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। VinFast का दावा है कि यह 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
Tata Harrier EV
उम्मीद है कि टाटा मोटर्स एक्सपो में Tata Harrier EV (टाटा हैरियर ईवी) को प्रदर्शित करेगी। इसे 2023 में ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था, लेकिन कॉन्सेप्ट फॉर्म में। उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी को अब प्रोडक्शन फॉर्म में प्रदर्शित किया जाएगा। टाटा हैरियर ईवी में 60 से 80 kWh तक की बैटरी पैक होने की संभावना है। जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर की अधिकतम रेंज प्रदान करती है। और इसमें रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) सिस्टम की सुविधा है। क्योंकि इसे हाल ही में रियर इलेक्ट्रिक मोटर के साथ देखा गया था। जबकि मौजूदा ICE हैरियर सिर्फ फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) सिस्टम के साथ आता है। वहीं, इलेक्ट्रिक वर्जन स्टैंडर्ड तौर पर FWD के साथ आने की उम्मीद है, जबकि इसके 4WD वेरिएंट के लिए RWD उपलब्ध है। इसे 2025 के आखिर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।