फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BH Series Number Plate: जानें इस नई नंबर प्लेट के बारे में सब कुछ, और कौन कर सकते हैं इसके लिए आवेदन

Sat, 12 Mar 2022 05:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
BH Series Number Plate - फोटो : For Reference Only
Bharat Series (भारत सीरीज) या BH Series (बीएच सीरीज) नंबर प्लेट्स को पिछले साल देश में केंद्र सरकार ने पेश किया था। इस सीरीज का रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) पिछले साल सितंबर से शुरू हो गया है।  बीएच सीरीज नंबर प्लेट लाने के पीछे का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि इस तरह की नंबर प्लेट वाले गैर-कार्गो वाहन के मालिक को दूसरे राज्य में जाने पर नई रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा। यह उन लोगों के लिए बेहद मददगार होगा जिनके पास ऐसी नौकरी है जिसके लिए उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में बार-बार शिफ्ट होना पड़ता है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या है नियम
मोटर वाहन अधिनियम की धारा 47 एक वाहन के मालिक को अपने वाहन को दूसरे राज्य में 12 महीने से ज्यादा समय तक चलाने की अनुमति देती है। 12 महीने के बाद, मालिक को वाहन के पंजीकरण को नए राज्य में ट्रांसफर (स्थानांतरित) करना होगा जहां इसे चलाया जा रहा है या रखा जा रहा है। ऐसे समय में बीएच सीरीज नंबर प्लेट मालिकों को सुविधा होगी, क्योंकि पंजीकरण को मूल राज्य से नए राज्य में ट्रांसफर करने की कोई जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
नंबर प्लेट - फोटो : For Reference Only
एक भारत, एक टैक्स, एक बीएच नंबर प्लेट
बीएच नंबर प्लेट पूरे देश में मान्य है और वाहन मालिक को बिना किसी परेशानी के ड्राइविंग और स्वामित्व का एक्सपीरियंस देता है। वाहन मालिक को किसी अन्य राज्य में बसने की स्थिति में नए पंजीकरण के लिए भुगतान नहीं करना पड़ता है। और किसी कागजी कार्रवाई का भी झंझट नहीं है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कौन कर सकता है बीएच नंबर प्लेट के लिए आवेदन?
जाहिर तौर पर आवेदक को BH नंबर प्लेट के लिए आवेदन करने के लिए भारतीय नागरिक होना चाहिए। लेकिन इसके बावजूद हर कोई इसके लिए आवेदन नहीं कर सकता है। इस समय, बीएच नंबर प्लेट मुख्य रूप से रक्षा क्षेत्र में उन लोगों के लिए है, जो राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि कंपनी की देश में चार या अधिक राज्यों में मौजूदगी हो। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बीएच नंबर प्लेट के लिए आवेदन कैसे करें?
बीएच नंबर प्लेट हासिल करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। एक नया वाहन खरीदते समय ग्राहक डीलर वाहन पोर्टल के जरिए बीएच नंबर प्लेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देश का पहला BH सीरीज नंबर देते महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री सतेज पाटिल (फाइल) - फोटो : Satej D Patil/ Twitter
बीएच नंबर प्लेट को ऐसे समझें
बीएच नंबर प्लेट दिखने में रेगुलर नंबर प्लेट के जैसी ही है - सफेद बैकग्राउंड पर काले अक्षर। लेकिन पारंपरिक नंबर प्लेटों के उलट, BH सीरीज की प्लेटें दो अंकों से शुरू होती हैं, उसके बाद BH, फिर चार अंक और फिर दो अक्षर होते हैं।

उदाहरण के लिए यदि एक बीएच सीरीज नंबर प्लेट को पढ़ना है तो ऐसे समझें। 21 BH 0756 AA -  इसका मतलब है कि वाहन का रजिस्ट्रेशन साल 2021 में किया गया था, 'BH' भारत के लिए है, '0756' वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर है और 'AA' वाहन श्रेणी के लिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें