फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Affordable Bikes: नोट छापकर देंगी ये पांच बाइक्स, Ola, Uber और Rapido में जमकर चलाएं; कीमत एक लाख से भी कम

Thu, 05 Jun 2025 01:22 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bikes For Ola, Uber, Rapido: देश में बाइक टैक्सी सर्विस का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ओला, ऊबर और रेपिडो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम करने के लिए एक बेहतर बाइक का चुनाव जरूरी है। जानिए कौन सी बाइक है आपके लिए सबसे फायदेमंद।
विज्ञापन
1 of 6
बाइक टैक्सी के लिए 5 बेस्ट बाइक्स - फोटो : अमर उजाला
भारत में Ola, Uber और Rapido जैसे राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स पर बाइक टैक्सी ऑपरेशन काफी आम हो चुका है। खासकर मेट्रो शहरों और बड़े कस्बों में यह युवाओं के लिए कमाई का एक आसान जरिया बन गया है। लेकिन इस काम को शुरू करने से पहले एक सही बाइक चुनना बेहद जरूरी है, जो ज्यादा माइलेज दे और रखरखाव में भी सस्ती हो।

यहां हम आपको 5 ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप बाइक टैक्सी में चलाकर मोटी कमाई कर सकते हैं। इन बाइक्स की कीमत भी कम है और मेंटेनेंस भी किफायती है। तो चलिए जानते हैं…
 
विज्ञापन

2 of 6
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Splendor Plus
इस लिस्ट में पहली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस है। यह बाइक भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है। स्प्लेंडर में 97.2cc इंजन मिलता है और यह बाइक करीब 60-70 kmpl का माइलेज दे देती है। यह बाइक आपको 95000 रुपये से भी कम कीमत पर मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
Platina 100 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 100
यह बाइक अपने बेहतरीन माइलेज और अपने कंफर्ट राइड के लिए जानी जाती है। 100cc इंजन के साथ इसमें 7.9 PS की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क मिलता है। यह करीब 70-80 kmpl तक का माइलेज देती है। आरामदायक सस्पेंशन सेटअप, सीट और कम सर्विस कॉस्ट इसकी खासियत है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 70,000 रुपये से भी कम है।

4 of 6
TVS Radeon 110 - फोटो : TVS Motor
TVS Radeon
TVS की यह बाइक मजबूत बॉडी और शानदार ग्रिप के लिए जानी जाती है। यह 110cc इंजन के साथ करीब 65-70 kmpl का माइलेज देती है। रेडॉन के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 60,000 रुपये से भी कम है।
विज्ञापन

5 of 6
2025 Honda Shine 100 - फोटो : HMSI
Honda Shine 100
होंडा की भरोसेमंद क्वालिटी के साथ यह बाइक 100cc इंजन से लैस है। होंडा साइन 100 शहर की ट्रैफिक में आसानी से 55-60 kmpl से ज्यादा की माइलेज दे सकती है। होंडा शाइन 100 बाइक टैक्सी में चलाने के लिए एक दमदार विकल्प है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
TVS Sport 110 - फोटो : TVS Motors
TVS Sport 110
TVS Sport 110 में 70 kmpl तक का माइलेज मिल सकती है, जो कि इसे बाइक टैक्सी प्लेटफॉर्म्स के लिए बेहद किफायती बनाता है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60,000 से भी कम है और मेंटेनेंस भी बहुत सस्ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें