200cc Affordable Bikes In India: 200cc सेगमेंट में कई पावरफुल और अफोर्डेबल बाइक मौजूद हैं। यहां हम कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।
Affordable Bikes In 200cc: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में तेजी से एक ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। अब लोग केवल माइलेज वाली कम्यूटर बाइक्स तक ही सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वो पॉवर, स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस फीचर्स से लैस बाइक्स की ओर रुख कर रहे हैं। खास बात यह है कि 200cc सेगमेंट की बाइक्स न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि इनकी कीमत भी जेब पर भारी नहीं पड़ती। अगर आप भी एक पावरफुल लेकिन अफोर्डेबल बाइक की तलाश में हैं, तो यहां हम कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
TVS Apache RTR 200 4V
- फोटो : TVS
TVS Apache RTR 200 4V
TVS की Apache RTR 200 4V एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड स्ट्रीट बाइक है, जो 197.75cc इंजन के साथ आती है। यह बाइक 20.54 bhp की पावर और 17.25 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स – स्पोर्ट, अर्बन और रेन मिलते हैं। इसके अलावा एडजस्टेबल सस्पेंशन, Bluetooth कनेक्टिविटी (SmartXonnect), और एडजस्टेबल लीवर इसे टेक्नोलॉजी के मामले में आगे रखते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Bajaj Pulsar NS200
- फोटो : Bajaj
Bajaj Pulsar NS200
Bajaj Pulsar NS200 का डिजाइन बेहद एग्रेसिव है, जो इसे एक ट्रू स्ट्रीटफाइटर अपील देता है। इसका 199.5cc इंजन 24.13 bhp की पावर और 18.74 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें पेरिमीटर फ्रेम, USD फोर्क और गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसकी राइड क्वालिटी को और बेहतर बनाते हैं।
4 of 6
Honda Hornet 2.0
- फोटो : Honda
Honda Hornet 2.0
होंडा की इस बाइक में 200cc का इंजन दिया गया है, जो 17.03 bhp की पावर और 15.9 Nm का टॉर्क देता है। इसका नया 4.2-इंच TFT स्क्रीन अब Bluetooth कनेक्टिविटी और Honda RoadSync ऐप के साथ आता है, जिससे कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन और नेविगेशन मिलते हैं। साथ ही, इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल चैनल ABS जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
KTM Duke 200
- फोटो : KTM
KTM 200 Duke
KTM 200 Duke अपने शार्प लुक्स और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसका 199.5cc इंजन 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क डिलीवर करता है। 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक और 159 किलोग्राम का वजन इसे लंबे राइड्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यह बाइक यूथ के बीच काफी पॉपुलर है, खासकर उनके लिए जो परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन दोनों चाहते हैं।
Hero Xpulse 200 4V
अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो Hero Xpulse 200 4V आपके लिए बनी है। इसका 199.6cc इंजन 18.9 bhp की पावर और 17.35 Nm टॉर्क देता है। इसमें लम्बी सस्पेंशन ट्रैवल, डुअल-पर्पज टायर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलती है। यह बाइक ऑफ-रोडिंग और ट्रेल राइड्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।