फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 km से भी ज्यादा की माइलेज देती हैं ये 4 सस्ती देसी बाइक्स, जानिए कीमत

Thu, 13 Jun 2019 09:44 AM IST
Bani Kalra अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Best Mileage Bikes in India - फोटो : Google
अगर आप रोजाना 70 या इससे ज्यादा किलोमीटर की दूरी तय करते हैं और एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसकी कीमत कम हो और माइलेज काफी ज्यादा हो। तो दोस्तों यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं 4 ऐसी ही बाइक्स जिनकी कीमत भी कम है और माइलेज में ये बाइक्स अव्वल हैं।
विज्ञापन

Bajaj Platina 100KS

2 of 5
Bajaj Platina ComforTec - फोटो : Bajaj
माइलेज और आरामदायक राइड के लिहाज से यह एक बेहतर बाइक के रूप में जानी जाती है। इसमें 102 सीसी वाला सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8.08 बीएचपी की पावर और 8.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की कीमत 40 हजार रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 90 किलोमीटर तक की माइलेज देती है।
 
विज्ञापन

TVS  Sport

3 of 5
TVS SPORT BIKE - फोटो : Google
TVS की Sport कंपनी की एंट्री लेवल और अपने सेगमेंट की सबसे अच्छी दिखने वाली बाइक है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें कई बार बदलाव भी किये हैं। बाइक में 99.77 सीसी का इंजन दिया गया है जो 7.7 बीएचपी पावर और 7.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की शुरुआती कीमत 41 हजार रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है।
 

Bajaj CT100

4 of 5
Bajaj CT 100 B
बजाज की CT100 के इस समय 50 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। इस बाइक में सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड 99.27 सीसी का इंजन है, जो 8.08 बीएचपी पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। दिल्ली इस बाइक की कीमत 33 हजार रुपये से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 90 किलोमीटर तक की माइलेज देती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

HF DELUXE

5 of 5
Hero HF Deluxe i3S
हीरो की HF Deluxe छोटे कस्बों और गावों के हिसाब से बनाई गई है, इसका डिजाइन बेहद सिंपल है । 97 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है जो 7.7 bhp की पावर और 8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियर दिए गये हैं। एक लीटर में यह बाइक 83 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है। बाइक की कीमत  40 हजार रुपये से शुरू होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें