इलेक्ट्रिक स्कूटी
- फोटो : Adobe Stock
क्या बढ़ती ईंधन कीमतों ने भी असर डाला?
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता ने भी ईवी की मांग बढ़ाई है।मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण लोग वैकल्पिक और सस्ते परिवहन विकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
क्या यह ट्रेंड सिर्फ बंगलूरू तक सीमित है?
यह बढ़त केवल बंगलूरू तक सीमित नहीं है। पूरे कर्नाटक में ईवी रजिस्ट्रेशन 2026 में 50,000 का आंकड़ा पार कर चुका है।
जनवरी से मार्च के बीच 54,379 ईवी रजिस्टर हुए, जो पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है।
मार्च महीने में ही करीब 24,000 रजिस्ट्रेशन हुए, जिसमें आधे से ज्यादा बंगलूरू से आए।