फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय ने खरीदी ऐसी ड्रीम ‘सुपर’ बाइक, सीईओ भी बोले वाह

Thu, 04 Jul 2019 09:41 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zomato Delivery Team - फोटो : Zomato
फिल्म ओम शांति ओम में एक्टर शाहरुख खान का एक बहुत ही फेमस डायलॉग है, जिसमें वे कहते हैं “अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है”। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के एक कर्मचारी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जिसमें उसने 5 महीनों की कमाई में अपनी ड्रीम बाइक खरीद ली और अब लोग उसकी कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

पैसे बचा कर खरीदी सपनों की बाइक

2 of 5
Zomato Delivery Boy - फोटो : Twitter
करनाल, हरियाणा के रहने वाले सूरज ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय है। उन्होंने कड़ी मेहनत की और पैसे बचा कर शानदार अपने सपनों की बाइक ले ली। सूरज की ड्रीम बाइक ऐसी है कि कॉरपोरेट सेक्टर में जॉब करने वाले भी खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे।
विज्ञापन

सीईओ दीपिंदर गोयल ने भी की प्रशंसा

3 of 5
Zomato CEO deepinder goyal - फोटो : Twitter
यहां तक कि सूरज की लगन से प्रभावितत होकर जोमैटो कंपनी के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने भी उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए एक ट्विट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो आपको आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता है। उन्होंने यह भी लिखा कि सूरज अपनी नई KTM RC 200 बाइक पर फूड डिलिवरी करते हैं और उनकी तारीफ होनी चाहिये।

5 महीनों तक पैसे बचाये

4 of 5
Suraj KTM RC 200 - फोटो : Twitter
अपने ट्विट में उन्होंने लिखा कि उनकी करनाल टीम में शामिल सूरज ने 5 महीनों तक पैसे बचा कर अपने सपनों की बाइक खरीदी है। अगर आपको वह अपनी सुपरकूल बाइक पर दिखें, तो उनकी प्रशंसा करें। वहीं सूरज की बाइक की ऑनरोड कीमत 2.23 लाख रुपये है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

199.5सीसी का 4 स्ट्रोक इंजन

5 of 5
KTM RC 200 2019
KTM RC 200 में 199.5सीसी का लिक्विड कूल सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 25 बीएचपी की पॉवर और 19 एनएम टॉर्क देता है। KTM RC 200 में फ्रंट में डुअल प्रोजेक्टर हैडलैंप और फुल डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें एलईडी टेल लैंप और टर्न इंडीकेटर्स एलईडी का फीचर है। नई KTM RC 200 में फ्रंट और रिअर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। KTM RC 200 की एक्स-शोरूम कीमत 1.91 लाख रुपए है और इसका मुकाबला यामाहा की नई YZF-R15 V3.0 से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें