फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla को इस छोटी और दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार ने दी बड़ी चुनौती, तीन गुना हुई बिक्री, जानें खूबियां

Sat, 27 Feb 2021 08:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Wuling Hongguang MINI EV - फोटो : Wuling
इलेक्ट्रिक कारों की चर्चा हो तो दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) का जिक्र हो ही जाता है। टेस्ला की कारों में मिलने वाली पावरफुल बैटरी इसे काफी ज्यादा ड्राइविंग रेंज से लैस कर देती है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े कार बाजार चीन में टेस्ला की कारों को Hongguang MINI EV से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह चीन में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में शामिल हो गई है। आखिर इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में ऐसी क्या खासियत है कि यह टेस्ला की कारों से मुकाबला कर रही है। यहां जानते हैं इस मिनी ईवी की सारी डिटेल्स। 
विज्ञापन

टेस्ला को कड़ी चुनौती

2 of 7
Wuling Hongguang MINI EV - फोटो : Wuling
टेस्ला के पास इलेक्ट्रिक पर्सनल मोबिलिटी की दुनिया में एक बड़ी बढ़त है और चीन के बाजार में भी इसने मजबूती के साथ पैर जमाए हुए हैं। टेस्ला की Model 3 इलेक्ट्रिक कार सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। टेस्ला इस कार को अपनी शंघाई प्लांट में तैयार करती है, जो कंपनी का अमेरिका के बाहर पहला प्लांट है। हालांकि टेस्ला के दीवानों की संख्या बहुत बड़ी है और इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए Model 3 हजारों एक पसंदीदा विकल्प है। लेकिन Hongguang MINI EV बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है और टेस्ला को कड़ी चुनौती दे रही है। 
विज्ञापन

बैटरी और रेंज

3 of 7
Wuling Hongguang MINI EV - फोटो : Wuling
Hongguang MINI के साइज और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह ताकतवर टेस्ला के सामने कहीं नहीं ठहरती है। कार निर्माता का दावा है कि Hongguang MINI कार की टॉप स्पीड 170 किलोमीटर है और फुल चार्जिंग पर यह सिर्फ 120 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस ड्राइविंग रेंज के साथ यह ईवी हाईव पर सफर के लिए उपयुक्त नहीं है। इस ईवी में एक 13 kWh बैटरी पैक मिलता है जिसे बहुत कम समय में दोबारा चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है। और कार का केबिन स्पेस के बारे में बताने के लिए भी बहुत ज्यादा नहीं है। 

कार की साइज

4 of 7
Wuling Hongguang MINI EV - फोटो : Wuling
Hongguang MINI के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2,917 mm, चौड़ाई 1,492 mm और ऊंचाई 1,621 mm है। इसके साइज को ठीक से समझने के लिहाज से तुलना करें तो भारत में बिकने वाली हैचबैक कार Alto की लंबाई 3,455 mm, चौड़ाई 1,515 mm और ऊंचाई 1,475 mm है। 
विज्ञापन

कीमत

5 of 7
Wuling Hongguang MINI EV - फोटो : Wuling
लेकिन जो बात Hongguang MINI ईवी को सबसे खास बनाती है वह है इसकी कम कीमत। Hongguang MINI ईवी चीन के बाजार में 28,800 युआन से लेकर 38,800 युआन की कीमत पर उपलब्ध है। यह लगभग 4,112 डॉलर और 5,540 डॉलर है। और भारतीय मुद्रा के अनुसार यह कीमत 3 लाख रुपये से लेकर 4 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन

ये है कामयाबी का कारण

6 of 7
Wuling Hongguang MINI EV - फोटो : Wuling
चीन जैसे बाजार में जहां बैटरी से चलने वाले वाहनों के कई विकल्प मौजूद हैं, जिस कीमत पर Hongguang MINI को बेचा जा रहा है वह वास्तव में इसे काफी आकर्षक उत्पाद बनाता है। सिर्फ जनवरी में, चीन में इस इलेक्ट्रिक कार की 36,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। जोकि टेस्ला मॉडल 3 की सिर्फ 13,000 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में बहुत ज्यादा है। शंघाई स्थित कंसल्टेंसी ऑटोफोरसाइट के संस्थापक येल झांग कहते हैं, "बहुत सारे उपभोक्ताओं को किसी फैंसी चीज की जरूरत नहीं होती है। वह एक कार से सिर्फ इतना चाहते हैं कि उससे यात्रा कर सकें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सी ईवी का है भविष्य

7 of 7
Wuling Hongguang MINI EV - फोटो : Wuling
टेस्ला अभी भी अपने उत्पादों के मामले में बिना किसी विवाद के चैंपियन हो सकता है, जो लंबे समय में ज्यादा बिक्री करता है। लेकिन Hongguang MINI की बिक्री के आंकड़ों से यह साफ झलकता है कि सस्ती कीमत इलेक्ट्रिका कारों की बिक्री में एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, खासकर बड़े बाजारों में। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें