पाल वी लिबर्टी दुनिया की पहली कॉमर्शियल फ्लाइंग कार है जिसकी बिक्री कंपनी ने शुरू कर दी है। पहले ग्राहक को इसकी डिलीवरी 2018 के अंत तक कर दी जाएगी। डच कंपनी पाल वी दावा करती है कि लिबर्टी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हर मानक को पूरा करती है।
विज्ञापन
2 of 5
दुनिया की पहली फ्लाइंग कार।
इस कार का लेआऊट तीन पहिए वाला है, इसके छत पर रोटर ब्लेड्स और पिछले हिस्से पर प्रापलर(हवाई जहाज का पंखा) लगाया गया है। इस फ्लाइंग कार में दो इंजन लगाए गए हैं, एक ड्राइविंग के लिए दूसरा फ्लाइंग के लिए।
विज्ञापन
3 of 5
दुनिया की पहली फ्लाइंग कार।
जिससे यह कार ड्राइव होती है वह इंजन 100 एचपी की शक्ति देता है तथा इसकी टॉप स्पीड 160 किमीप्रघं की है। जबकि दूसरा फ्लाइंग इंजन 200 एचपी की शक्ति देते हुए 3500 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है तथा इसकी टॉप स्पीड इस दौरान 170 किमीप्रघं की रहती है।
4 of 5
दुनिया की पहली फ्लाइंग कार।
ड्राइव से फ्लाई मोड में कनवर्ट होने में इस कार को पांच से 10 मिनट तक का वक्त लगता है। शुरू में कंपनी इसकी महज 90 फ्लाइंग कारें बनाकर बेचेगी।