International Friendship Day 2021 : यूं तो दोस्ती एक एहसास का नाम है और हर व्यक्ति अपने जज्बात का इजहार करते हुए इसकी एक अनोखी परिभाषा दे सकता है। दुनिया भर में दोस्तों के बीच के इस संबंध को मनाने के लिए हर साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस या International Friendship Day (इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे) अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह एक अगस्त रविवार को मनाया जा रहा है।
आमतौर पर दोस्त एक साथ अच्छा समय बिताने के लिए लॉन्ग राइड पर निकल जाते हैं। और जब सैर-सपाटा की बात हो तो एडवेंचर टूअरिंग मोटरसाइकिल पर इसका एक अलग ही मजा है। लेकिन मोटरसाइकिल राइडिंग से प्यार के साथ ही, एक अच्छे और जिम्मेदार दोस्त की यह पहचान है कि वह दोस्तों के साथ सुरक्षित मोटरसाइकिल सवारी के महत्व से समझौता न करे। ऐसा कर आप न सिर्फ अपनी जान बचाएंगे बल्कि अपने दोस्त को भी महफूज करेंगे। सुरक्षा की शुरुआत घर से होती है। बाइक में पीछे बैठने वाले सवार की सुरक्षा के साथ-साथ ही अपनी सुरक्षा का ख्याल भी रखना होता है।
विज्ञापन
2 of 8
Triumph Scrambler
- फोटो : For Reference Only
एक जिम्मेदार राइडिंग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ शुरू होती है। इसके साथ ही वे खतरनाक राइडिंग में शामिल नहीं होते हैं। क्योंकि बेपरवाह होकर ड्राइविंग करना खुद के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी जोखिम में डालता है। यातायत के नियमों को समझना और पालन करना बेहद जरूरी होता है। सड़क पर होने वाली ज्यादातर दुर्घटनाओं में अक्सर चालक की गलती देखी जाती है। अगर आप नियमों के मुताबिक सही तरीके से ड्राइविंग नहीं करते हैं तो आप खुद के साथ दूसरों को भी मुसीबत में डाल सकते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहें हैं कुछ खास ड्राइविंग टिप्स, जिन्हें अपनाकर और दोस्तों को हमेशा याद दिलाकर, आप दुर्घटना का शिकार होने से बच सकते हैं और अपने दोस्तों की बेशकीमती जान बचा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
तेज रफ्तार से बचें
आमतौर पर देखा जाता है कि युवा बाइक राइडर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के शौकीन होते हैं। लेकिन आपके मोटरसाइकिल की जितनी ज्यादा रफ्तार होगी, सड़क पर दुर्घटना की संभावना भी उतनी ज्यादा बनी रहेगी। इसलिए सड़क पर गाड़ी हमेशा धीरे चलाएं। वाहन चालकों को सावधान करने के लिए यातायात विभाग के विज्ञापन की उन चंद लाइनों को हमेशा याद रखन चाहिए - Speed Thrills but Kills. यानी रफ्तार रोमांचित तो करती है, लेकिन मौत लाती है।
4 of 8
motorcycle in rain
- फोटो : For Reference Only
टायरों को जरूर चेक कराएं
लॉन्ग राइड पर जाने से पहले बाइक के टायर्स की चेकिंग जरूर करा लें। इस बात का ध्यान रखें कि टायर का कर्वी पैटर्न सही हालत में हो ताकि टायर की ग्रिप बनी रहे। इससे जिन सड़कों पर फिसलन होगी आपको कोई खतरा नहीं होगा। राइडिंग पर निकलने से पहले टायर्स की हालत की जांच जरूर करानी चाहिए। खासतौर पर बारिश के मौसम में बाइक लंबी दूरी तय करने के लायक है या नहीं। ऐसा नहीं करना जोखिम को दावत देना है।
विज्ञापन
5 of 8
Bike Riding
- फोटो : Jawa Motorcycles
उचित दूरी रखें
कार चलाते समय सामने वाले वाहन से हमेशा उचित दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। ज्यादातर दुर्घटनाएं बहुत नजदीक चलने की वजह से होती हैं। हाईवे पर कार चलाते समय आगे वाली गाड़ी से कम से कम 70 मीटर की दूरी रहना जरूरी है। साधारणतया, ड्राइविंग के समय अगर आपको सड़क के बीच में वाइट पट्टी (जो अधिकांश सड़कों पर होती ही है), दिखती है तो आप अगली कार से खुद को सुरक्षित दूरी पर मान सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
BIKE RIDING
- फोटो : For Reference Only
नजरें सिर्फ सड़क पर
कार चलाते समय चालक की निगाहें सिर्फ सड़क पर होनी चाहिए। यानी ड्राइविंग करते समय फोन पर बात नहीं करना चाहिए, न ही अपने फोन पर मैसेज टाइप करना चाहिए। इसके अलावा गाड़ी चलाते वक्त कुछ खाना भी नहीं चाहिए। कुल मिलाकर चालक का ध्यान सिर्फ गाड़ी चलाने पर होना चाहिए। जब भी आप सड़क पर चलें तो यह हमेशा याद रखें कि राइडिंग के दौरान सड़क से नजरें ना हटाएं। क्योंकि सड़क पर अचानक से आए गढ्ढे आपका संतुलन बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Norton Motorcycle
- फोटो : For Reference Only
मिरर का इस्तेमाल जरूरी
बाइक चलाते समय आपको एक आरामदायक स्थिति में बैठना चाहिए। पूरी तरह से सेट होने जाने के बाद बाइक स्टार्ट करना चाहिए। इसके साथ ही बाइक के साइड मिरर का ठीक ढंग से इस्तेमाल किया जाना जरूरी है। इसके लिए मिरर को अपनी सुविधा के हिसाब से एडजस्ट कर लेना चाहिए, जिससे दाएं, बांए या फिर पीछे से आ रही गाड़ी पर स्पष्ट निगाह बनी रहे। कई बार राइडर अपनी रफ्तार के आलम में तेजी से लेन चेंज कर देते हैं, जो दुर्घटनाओं का सबब बनती है। मिरर का इस्तेमाल कई दुर्घटनाओं से बचा सकता है। मिरर में सड़क पर पीछे से आ रही गाड़ियों की स्थिति को देखकर ही लेन बदलना चाहिए।
नशा कर ड्राइविंग न करें
बारिश का मौसम, तेज हवा और खराब मौसम में ड्राइविंग करना मुश्किलों भरा हो सकता है। इसलिए बारिश के दौरान खासकर बाइक धीरे चलाएं। सबसे अहम बात यह है कि अगर मौसम खराब है तो ड्राइविंग करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही ड्राइविंग के दौरान कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। नशे की हालत में कार चलाना कानूनी जुर्म तो है ही साथ ही अपनी और सड़क के दूसरे राहगीरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।