फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर महिलाओं को क्यों पसंद हैं ये खास कारें, ये स्पेशल फीचर है वजह

Mon, 08 Apr 2019 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
indian-women-s-most-loved-car
कुछ साल पहले रिसर्च कंपनी नीलसन का कार महिलाओं के कार ड्राइविंग के अनुभवों पर एक स्टडी आई थी। उस स्टडी में यह बात सामने आई थी कि ज्यादातर महिलाओं को ड्राइविंग के दौरान सबसे ज्यादा अड़चन गियर बदलने में आती है। वहीं अधिकांश महिलाओं का सपना होता है कि वे खुद की कार ड्राइविंग करें, लेकिन गियर का झंझट उन्हें परेशान करता है। स्टडी में 75 प्रतिशत महिलाओं का कहना था कि अगली कार खरीदने में वे पहली प्राथमिकता ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को देंगी। आइए जानते हैं कि एएमटी कारों के बारे में...
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ऑल्टो

2 of 11
Alto K10
मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक सुजुकी ऑल्टो के10 में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर मिलता है। ऑल्टो के वीएक्सआई वैरियंट में ही एएमटी फीचर है। इस वैरियंट में 998 सीसी का इंजन है, जो 24.07 किमी का माइलेज देता है। ऑल्टो एएमटी वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.4 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन

टाटा नैनो

3 of 11
Tata Nano GenX
देश की सबसे सस्ती कार नैनो में एएमटी वैरियंट मिलता है। नैनो में एएमटी के दो वैरियंट XMA और XTA आते हैं, जिनमें 624 सीसी का इंजन मिलता है और 21.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। XMA वैरियंट की कीमत 3.24 लाख रुपये और XTA की एक्स-शोरूम कीमत 3.43 लाख रुपये है।
 

मारुति सुजुकी वैगन –आर

4 of 11
New Wagon R Styling
मारुति सुजुकी वैगन आर को 23 जनवरी को लॉन्च किया गया था। वहीं सेल के आंकड़ों में भी यह कार बेहतर कर रही है। यह कार 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन में री-लॉन्च हुई है। हाल ही में इसका सीएनजी वैरियंट में लॉन्च हुआ है। वैगन आर में 5 वैरियंट एएमटी में आते हैं, जिनमें दो वैरियंट 998 सीसी और बाकी 3 वैरियंट 1197 सीसी में आते हैं। वैददन आर के एएमटी वैरियंट की कीमत 5.26 लाख रुपये से लेकर 5.79 लाख रुपये तक है।
 
विज्ञापन

हुंडई ग्रैंड आई10

5 of 11
Hyundai Grand i10
हुंडई की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक हैं। वहीं ग्रैंड आई10 का नया अपग्रेड वर्जन भी आने वाला है। आई10 में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल दो वैरियंट Magna AT 1.2 Kappa VTVT और Sportz (O) AT 1.2 Kappa VTVT में आता है। Magna AT 1.2 Kappa VTVT की कीमत 6.57 लाख रुपये और Magna AT 1.2 Kappa VTVT की कीमत 7.11 लाख रुप है।    
 
विज्ञापन

होंडा ब्रियो

6 of 11
Honda Brio
होंडा ब्रियो होंडा की एंट्री लेवल हैचबैक है, जिसमें 1198 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है। ब्रियो महिलाओं द्वारा पसंद किए जाने वाली सबसे पॉपुलर कारों में एक है। ब्रियो की स्मूदनेस जबरदस्त है। ब्रियो में VX AT में ही एएमटी का फीचर मिलता है, जो 16.5 किमी प्रति लीटर की माइलेज देता है। इसकी कीमत 6.90 लाख रुपये है।
 
 
विज्ञापन

निसान माइक्रा

7 of 11
Nissan Micra Fashion Edition - फोटो : Nissan
निसान माइक्रा में 1198 सीसी का इंजन मिलता है, जो 19.15 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। माइक्रा में एएमटी की बजाय सीवीटी का फीचर मिलता है और केवल दो ही वैरियंट XL (O) CVT और XV CVT में आती है। XL (O) CVT की कीमत 6.63 लाख रुपये और XV CVT की कीमत 7.81 लाख रुपये है।
 
 
 

मारुति सुजुकी सिलेरियो

8 of 11
Maruti celerio]
मारुति की सिलेरियो सेल्स चार्ट में कभी टॉप-10 में रही है, लेकिन फरवरी में इसके आंकड़े कुछ कम हुए हैं। सिलेरियो 998 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 23.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। सिलेरियो में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 4 वैरियंट मिलते हैं, जिनकी कीमत 5.11 लाख रुपये लेकर 5.55 लाख रुपये तक है।
 

मारुति सुजुकी इग्निस

9 of 11
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-1
मारुति ने हाल ही में अपनी यूथ कार इग्निस फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च या है। इस बार इग्निस की कीमतों में कमी करने के साथ कई नए फीचर भी दिए हैं। इग्निस में 1187 सीसी का इंजन मिलता है, जो 20.89 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इग्निस में एएमटी में तीन वैरियंट Delta 1.2 AMT, Zeta 1.2 AMT और Alpha 1.2 AMT आता है, जिनकी कीमत 5.95 लाख रुपये से लेकर 7.22 लाख रुपये तक है।
 

टाटा टियागो

10 of 11
tata tiago
टाटा की टियागो फरवरी के सेल्स के आंकड़ों में टॉप-10 में शामिल रही है। टियागो में 1199 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा 23.84 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। यह अकेली ऐसी कार है, जो पेट्रोल में इतना माइलेज देती है। टियागो में एएमटी में 2 वैरियंट Revotron XTA और Revotron XZA आते हैं, जिनकी कीमत 5.22 लाख रुपये और 5.79 लाख रुपये है।  
 
विज्ञापन

होंडा जैज

11 of 11
2019 Honda Jazz-7
होंडा जैज महिलाओं की पसंदीदा कारों में से एक है और इसकी वजह है इसका स्लीक डिजाइन। इसकी डिजाइन और स्पेसियस केबिन लोगों को अपील करता है। जैज में एएमटी के बजाय सीवीटी का फीचर है। जैज में 1199 सीसी का पेट्रोल इंजन है, जो 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जैज में सीवीटी में V CVT Petrol, VX CVT Petrol और Exclusive Edition CVT वैरियंट मिलते हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर 9.32 लाख रुपये तक है।     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें