देश में जब पिछले साल मोटर व्हीकल अमेंडमेंट एक्ट लागू हुआ था, तब ट्रैफिक नियमों का मजाक उड़ाने वालों के होश उड़ गए। इसके बाद ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लोगों का दस गुना तक ज्यादा चालान काटा गया। ऐसे में पहले के मुकाबले अब Traffic Rules को लेकर गंभीर हुए हैं। इसके अलावा लोगों में अब Traffic Police का डर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी बात के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ट्रैफिक पुलिस की तरफ से गलती की जाती है। यह गलती है पेड़, खंबे या झाड़ियों के पीछे घात लगा कर बैठना और अचानक से सामने आ कर लोगों का ट्रैफिक चालान काट देना। हालांकि, अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ट्रैफिक पुलिस की यह रणनीति सही है या गलत? तो चलिए इसी सवाल का जवाब हम आपको आगे की स्लाइड्स में देते हैं।