देश में नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद भारी-भरकम चालान कटने लगे हैं। रोजाना सुबह से प्रदूषण जांच केन्द्रों पर लम्बी लाइन नजर आ रही है। ये वही लोग हैं जो अब तक अपनी गाड़ी को बिना प्रदूषण जांच किये गाड़ी चला रहे थे। जिनमें टू-व्हीलर्स वालों की भीड़ सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं इनमें से ज्यादातर लोग अब तक नकली और सस्ते हेलमेट का इस्तेमाल भी कर रहे थे । लेकिन नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसे हेलमेट पहनना अब आपके लिए भारी पड़ सकता है।