फॉक्सवैगन जल्द ही अपनी दो कारों हैचबैक पोलो और सेडान वेंटो का फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फेसलिफ्ट में दोनों ही कारों डिजाइन में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, साथ ही कुछ नए फीचर भी मिलेंगे। वहीं कंपनी फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग से पहले कंपनी इन कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है।
फॉक्सवैगन वेंटो और पोलो के फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग अगले महीने 04 सितंबर को होनी है, लेकिन कंपनी के डीलर लॉन्चिंग से पहले ही पोलो और वेंटो पर 1.5 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
1.14 लाख रुपये का डिस्काउंट
3 of 5
Volkswagen Vento Facelift 2019
- फोटो : Team-BHP
दरअसल डीलरों के पास इन दोनों कारों का पुराना स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसके चलते वे इन पर शानदार डिस्काउंट दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक डीलर पोलो पर 80 हजार रुपये और वेंटो पर 1.14 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रहे हैं।
हाल ही में पोलो को केमोफ्लाज कवर के साथ स्पॉट किया गया था। जिसमें फ्रंट बंपर को रीस्टाइल किया गया है, वहीं टेलगेट भी रीडिजाइन है। इसके अलावा एबीएस, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, स्टैंडर्ड मिलेंगे। वहीं स्पीड अलर्ट सिस्टम, फ्रंट पैसेंजर सीट बेल्ट वार्निंग और रिअर पार्किंग सेंसर सभी वैरियंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे।
पुरानी पोलो को ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में फोर स्टार रेटिंग मिल चुकी है। खबरों के मुताबिक फेसलिफ्ट वर्जन में बीएस4 इंजन ही दिया जा सकता है, वहीं बीएस6 इंजन अगले साल अप्रैल 2020 से पहले दिया जाएगा। कंपनी बीएस6 वर्जन में 1.0 लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल के साथ लॉन्च कर सकती है।