फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV300 की लॉन्चिंग से पहले खुलासा, हर वैरियंट्स में ये होंगे फीचर

Wed, 06 Feb 2019 05:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra XUV300 Launch
महिंद्रा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 की लॉन्चिंग 14 फरवरी को होनी है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही एक्सयूवी 300 की कई जानकारियां लीक होने लगी हैं। महिन्द्रा की इस गाड़ी की टक्कर Maruti Suzuki Vitara Brezza, Ford Ecosport और Tata Nexon से होनी है। एक्सयूवी 300 को तीन वैरियंट्स में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं कि एक्सयूवी के तीनों वैरियंट्स में क्या है खास...
विज्ञापन

8 लाख से 12 लाख रुपए के बीच कीमत

2 of 6
Mahindra XUV300 Launch in India-2
महिन्द्रा एक्सयूवी300 को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। एक्सयूवी 300 में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन होगा। 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 200 एनएम का टॉर्क देगा, वहीं डीजल इंजन 300 एनएम का टॉर्क देगा। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी। इसमें 2600 एमएम का सबसे बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। वहीं एक्सयूवी 300 में कई महंगे फीचर भी शामिल किए हैं, जो अभी तक महंगी गाड़ियों में ही आते थे। एक्सयूवी 300 को तीन वैरियंट्स में लॉन्च किया जाएगा। वहीं एक्सयूवी 300 के सबसे सस्ते वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख और टॉप वैरियंट की कीमत 12 लाख रुपए होगी।
 
विज्ञापन

Mahindra XUV 300 W4

3 of 6
mahindra Xuv3000 Variants-1
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के W4 वैरियंट में क्या होंगे फीचर...
  • चार स्पीकर्स के साथ 3.5 इंच ऑडियो सिस्टम (डीजल)
  • डुअल एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी
  • आइसोफिक्स सीट्स
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम
  • इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज
  • गियरशिफ्ट इंडीकेटर
  • मल्टीमोड स्टीयरिंग
  • 16 इंच स्टील व्हील्स
  • बॉडी कलर बंपर
  • डोर हैंडल्स और मिरर
  • व्हील और साइड क्लैडिंग

Mahindra XUV 300 W6

4 of 6
Mahindra XUV300 Launch in India-4
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के W6 वैरियंट में W4 वैरियंट के फीचर्स के अलावा ये हैं फीचर...
  • की-लेस एंट्री
  • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
  • 16 इंच स्टील रिम्स के लिए व्हीलकैप
  • सिल्वर कलर में अपर और लोअर ग्रिल
  • डोर क्लेडिंग
  • ब्लैक रूफरेल्स
  • हाई माउंट स्टॉप लैंप के साथ स्पॉयलर
विज्ञापन

Mahindra XUV 300 W8

5 of 6
Mahindra XUV300 Launch in India-2
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के W8 वैरियंट में W6 वैरियंट के फीचर्स के अलावा ये हैं फीचर...
  • पैसिव की-लेस एंट्री
  • पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप
  • नेविगेशन के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले
  • 2 ट्विटर्स
  • गियर नॉब और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग
  • क्रूज कंट्रोल
  • हिल होल्ड के साथ इलेट्रिकली स्टैबिलिटी प्रोग्राम
  • डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • डाइनेमिक गाइडलाइंस के साथ रिवर्स कैमरा
  • 6 तरफ से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट
  • ऑटोमैटिक हैडलैंप और वाइपर्स
  • टर्न इंडीकेटर्स के साथ इलैक्ट्रॉनिकली फोल्डेबल ओआरवीएम
  • मूड लाइटिंग्स
  • हीटेड मिरर्स
  • वन टच ड्राइवर अप एंड डाउन विंडो
  • 17 इंच के अलॉय व्हील्स
  • एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स
  • सिल्वर फ्रंट और रिअर स्किड प्लेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra XUV 300 W8 (O)

6 of 6
Mahindra XUV300 Launch in India-4
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के W8 (O) वैरियंट में W8 वैरियंट के फीचर्स के अलावा ये हैं फीचर...
  • नी और साइड एयरबैग
  • लेदर अपहोलस्ट्री
  • ऑटो डिमिंग आईआरवीएम
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर्स
  • 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • डुअल टोन रूफ-रेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें