फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या की 260 कारों में से 6 कारें होंगी नीलाम, कोर्ट ने दिया आदेश

Sat, 20 Oct 2018 11:34 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
vijay Mallya
देश देश के जानेमाने भगौड़े और रेसिंग कारों के बादशाह विजय माल्या का बुरा समय शुरू हो गया है। हाल ही में जारी आदेश में हाईकोर्ट ने विजय माल्या की कारों को बेचने की घोषणा कर दी है। गौरतलब हो,कारोबारी विजय माल्या बैंकों के 6,203 करोड़ रुपये लेकर फरार है। जिन्हे वसूलने के लिए बैंक माल्या पर कई बार दवाब बना चुके हैं लेकिन माल्या की कोई प्रतिक्रिया न आने पर इस फैसले पर लंदन हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है।
 
विज्ञापन

2 of 7
Ferrari F30
लंदन हाईकोर्ट ने इस शराब कारोबारी को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने माल्या की 6 महंगी कारों को बेचने का आदेश दिया है। जिनमें मिनी कंट्रीमैन, पॉर्शे केने, मैबेक 62, फरारी एफ 430, रेंज रोवर, फरारी एफ512एम आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Range Rover
खास बात यह है कि इन कारों का शुरूआती नंबर विजय माल्या के नाम के शुरुआती अक्षर VJM  के हिसाब से  हैं। हालांकि एक पॉर्शे कार पर मशहूर ब्रिटिश जासूस जेम्स बॉन्ड के मशहूर नंबर 007 से कॉपी किया हुआ नंबर प्लेट लगा हुआ है।

4 of 7
Ferrari F512 M
आपको बता दें, विजय माल्या ने अपनी पसंदीदा कारों को कैलिफोर्निया के एक प्राइवेट म्युजियम में एसेंबल किया हुआ है।  
विज्ञापन

5 of 7
porsche cayenne
बंगलूरू ऋण वसूली प्राधिकरण के दावे को माल्या ने लंदन हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने माल्या के लंदन स्थित दो घरों में तलाशी लेकर और उसकी वस्तुओं को कब्जे में लेने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

6 of 7
Maybach 62

हाल ही में,किंगफिशर एयरलाइंस के दो हेलिकॉप्टर नीलामी में 8.5 करोड़ रुपये में बिके। बैंकों ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या से अपने बकाया कर्ज की वसूली के लिए एयरबस हेलिकॉप्टरों को नीलामी के लिए पेश किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mini countryman
एक अधिकारी ने बताया कि दोनों हेलिकॉप्टर 8.5 करोड़ रुपये में नीलाम किए गए। दोनों हेलिकॉप्टरों के लिए आरक्षित मूल्य 3.5 करोड़ रुपये रखा गया था। ई-नीलामी का आयोजन बेंगलुरु में किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें