फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fastag को लेकर लोगों की अजीबोगरीब शिकायतें, घर में खड़ी कार से भी कट रहा टोल टैक्स!

Tue, 10 Dec 2019 11:29 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Fastag For Cars - फोटो : NHAI
15 दिसंबर से देशभर के टोल प्लाजा पर फास्टैग (Fastag) लागू होने जा रहा है। लेकिन जिन लोगों ने फास्टैग खरीद लिए हैं उन्हें बेहद अजीबागरीब परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। इससे पहले फास्टैग लागू होने की अंतिम तिथि 01 दिसंबर थी, लेकिन अधूरी तैयारियों और केवल 14 फीसदी गाड़ियों पर फास्टैग लगे होने के कारण इसे बढ़ा कर 15 दिसंबर कर दिया गया।
 
विज्ञापन

2 of 7
fastag

बस में कर रहे थे सफर, लेकिन कटे पैसे

इन दिनों NHAI को बड़ी अजीब सी शिकायतें मिल रही हैं। लोगों को कहना है कि फास्टैग उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। गुरुग्राम स्थित मानेसर निवासी रामकुमार का कहना है कि वे कार के लिए फास्टैग लेकर बस में गुरुग्राम की तरफ गए, लेकिन टोल के नीचे से गुजरते ही उनके बैग में रखे फास्टैग से बैलेंस कट गया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शिकायतें की हैं कि टोलप्लाजा के गुजरते ही उनके बैग या जेब में रखे फास्टैग से पैसे अपनेआप कट जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
demo

दूसरे फास्टैग से भी कटे पैसे

खेड़कीदौला टोल प्लाजा से दिल्ली निवासी प्रमोद कुमार दुगड़ अपने दोस्त की कार में दिल्ली की तरफ जा रहे थे। दोस्त की कार के डैशबोर्ड पर उन्होंने अपनी दूसरी कार का फास्टैग रखा हुआ था, टोल पार करते हुए उनके फास्टैग से भी पैसे कट गए। वहीं जब उन्होंने टोल कर्मचारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
 

4 of 7
टोल प्लाजा

घर में खड़ी थी कार, कट गए पैसे

वहीं हापुड़ के एक शख्स दिनेश त्यागी ने बड़ी अजीब ही शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्होंने 28 नवंबर को गाड़ी में फास्टैग लगवाया था, और उनकी कार घर पर ही खड़ी थी, लेकिन बिना टोल पर जाए ही उनके 35 रुपये कट गए। उनका कहना है कि जब वे घर पर ही थे, तो उन्होंने अपने मोबाइल पर राशि कटने का मैसेज मिला।
 
विज्ञापन

5 of 7
Fastag ICICI - फोटो : Social Media

मासिक पासटैग वाले भी परेशान

वहीं मासिक पास लेने वाले भी कम परेशान नहीं है। लोगों ने टोलप्लाजा से रोज गुजरने के लिए मासिक पासटैग बनवाएं हुए हैं, जिस पर कुछ छूट दी जाती है। लेकिन फास्टैग लगवाने के बाद उन्हें छूट नहीं मिल रही है और फास्टैग से पूरी रकम कट रही है, जिससे उनके लिए रोज आना जाना बेहद महंगा हो गया है।
 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रिटर्न जर्नी पर कट रही रकम

वहीं फास्टैग को लेकर NHAI  का एक और दावा भी फेल हो रहा है। NHAI का कहना था कि रिटर्न जर्नी पर टोलटैक्स में छूट मिलेगी। हालांकि एकतरफा यात्रा करने पर पूरे पैसे ही कटेंगे, क्योंकि गाड़ी का टाइम और नंबर कंप्यूटर पर रिकॉर्ड हो जाएगा और लेकिन 24 घंटे के अंदर अगर वाहन की वापसी हो जाती है, तो बकाया राशि वापस मिल जाएगी। लेकिन यह दावा फेल होता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर स्वपनिल नाम के शख्स ने शिकायत की है कि बदरपुर टोलप्लाजा पर रिटर्न जर्नी में भी उनके पैसे कंटे हैं, जिसकी शिकायत वे दो बार कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Fastag RFID CHIP - फोटो : AmarUjala

वाहनों पर चिपकाएं फास्टैग

वहीं NHAI का कहना है कि जिन चालकों ने टोल खरीद लिए हैं और उसे वाहनों पर नहीं लगाया है तो वे उसे वाहनों पर चिपका लें। उनका कहना है कि RFID स्कैनर के संपर्क में आते ही फास्टैग से अपनेआप पैसे कट जाएंगे। जिन टोलप्लाजा पर फास्टैग रीडर की सुविधा है, वहां वे नकद भुगतान न करें। सड़क परिवहन मंत्रालय का कहना है कि 560 टोल प्लाजा पर इनके जरिये कैशलेस पेमेंट किया जा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें