फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल लॉन्च होंगे ये टू व्हीलर्स, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 09 Apr 2017 08:32 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amarujala
भारत में स्पोर्टबाइक और ऑटोमेटिक स्कूटर्स के बढ़ती मांग को देखते हुए सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी दोपहिया को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में हैं। इस बार कंपनियों ने स्कूटर के 125 सीसी सेग्मेंट पर दाव खेला है। वहीं बाइक की बात करें तो कंपनियों ने भारतीय बाजार में सस्ती स्पोर्टबाइक के रूप में नया सेग्मेंट तलाशा है। आइए आपको बताते हैं इस साल लॉन्च होने वाले 5 बेहतरीन दोपहिया।
विज्ञापन

2 of 6
होंडा अफ्रीका ट्विन
होंडा अफ्रीका ट्विन होंडा इस साल अपनी बेहतरीन एडवेंचर टूर बाइक लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस दोपहिया से पहली बार 2016 ऑटो एक्‍सपो के दौरान पर्दा उठाया था। कंपनी के आला अधिकारियों के मुताबिक होंडा की अफ्रीका ट्विन लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयारी हो चुकी है। इस बाइक में होंडा ने 998सीसी का इंजन लगा है। इसके साथ ही कंपनी ने इस दोपहिया में दो प्रकार के गियरबॉक्स का विकल्प दिया है। कंपनी ने इसमें 6 स्पीड वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड वाला डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया है। इसके साथ ही बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।  अनुमानित लॉन्चिंग डेट : जुलाई 2017
अनुमानित कीमत : 13.8 लाख रुपये
विज्ञापन

3 of 6
अपाचे आरटीआर 300
टीवीएस अपाचे आरटीआर 300
टीवीएस ने अपनी इस बाइक को 2016 ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट बाइक के तौर पर प्रदर्शित किया था। अपाचे की आरटीआर-300 में 313 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल इंजन लगा है। यह इंजन दोपहिया को 33.6 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करता है। इससे पहले बीएमडब्लू की टू व्हीलर जी-310 आर में भी इस इंजन का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही बाइक में मोनोशॉक सस्‍पेंशन भी लगा है।  
अनुमानित लॉन्चिंग डेट : 2017 के मध्य तक
अनुमानित कीमत : 2.2 लाख रुपये

4 of 6
यमाहा YZF आर-15
यामाहा YZF आर-15
यामाहा पहली दोपहिया निर्माता कंपनी है जो भारत में सस्ती स्पोर्ट बाइक का कॉन्सेप्ट लेकर आई थी। कंपनी अपनी नई आर-15 को इस साल लॉन्च करने की तैयारी में है। दोपहिया निर्माता कंपनी ने आर-15 की लोकप्रियता को देखते हुए इसका नया वेरिएंट लाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने इसमें 155सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल इंजन दिया है। ये इंजन बाइक को 19.3 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। इसके साथ ही इंजन 8,500 आरपीएम पर 14.9 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी ने बाइक को फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। यामाहा ने अपनी इस दोपहिया में आगे और पीछे दोनों डिस्क ब्रेक दिए हैं।
अनुमानित लॉन्चिंग डेट : 2017 के मध्य तक
अनुमानित कीमत : 1.5 लाख रुपये 
विज्ञापन

5 of 6
यमाहा एनमैक्स
यामाहा एनमैक्स
भारत में ऑटोमेटिक स्कूटर की बढ़ती मांग को देखते हुए सभी कंपनियां इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखने में जुटी हैं। इस कड़ी में यामाहा अपना नया स्कूटर एनमैक्स इस साल लॉन्च कर सकती है। यामाहा एनमैक्स एक स्टाइलिस मैक्सी स्कूटर है, जिसे कंपनी ने पिछले साल ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। यह स्कूटर यूरोप और इंडोनेशिया में उपलब्ध  है। अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। यामाहा के इस स्कूटर में 155सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल इंजन दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस दोपहिया में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया है। 
अनुमानित लॉन्चिंग डेट : 2017 के मध्य तक
अनुमानित कीमत : 1 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हीरो 125सीसी स्कूटर
हीरो 125सीसी स्कूटर
ऑटोमेटिक स्कूटर की बढ़ती मांग को देखते हुए हीरो मोटोकॉप जल्द ही 125सीसी का स्कूटर लॉन्च करने वाला है। इस स्कूटर का सीधा मुकाबला सुजुकी एक्सेस-125 और होंडा एक्टिवा से होगा। कंपनी के 125-सीसी के स्कूटर इंजन पर काम करने की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। यह पहला मौका नहीं है जब हीरो का 125सीसी स्कूटर चर्चा में आया हो। इसे पहले 2014 ऑटो एक्सपो में कंपनी ने 125सीसी का स्कूटर डेयर प्रदर्शित किया था। इसके अलावा हमारे पास हीरो के स्कूटर की कोई जानकारी नहीं है। कंपनी इस स्कूटर को इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। 
अनुमानित लॉन्चिंग डेट : 2017 के अंत तक
अनुमानित कीमत : 60,000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें