फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Okinawa ने डीलरों का बढ़ाया मुनाफा, डीलर मार्जिन में की बढ़ोतरी

Thu, 30 Apr 2020 03:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Okinawa i-Praise electric scooters
भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माण कंपनी Okinawa (ओकिनावा) ने 'मेक इन इंडिया' पर ध्यान देते हुए प्रति बिक्री डीलर मार्जिन को बढ़ा कर 11 फीसदी कर दिया है। कंपनी के इस कदम से डीलरों को हर गाड़ी बेचने पर 2000 रुपये का ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

2 of 5
Okinawa Electric Vehicle - फोटो : Okinawa
कोविड-19 के प्रसार के बीच बहुत सारे संगठन और लोग लागत में बढ़ोत्तरी का सामना कर रहे हैं। ओकिनावा ने प्रति बिक्री डीलर मार्जिन को 8 फीसदी से बढ़ाकर 11 फीसदी करने का एलान किया है। ब्रांड अपने डीलर नेटवर्क को अधिक लाभ कमाने में सक्षम बनाने का इरादा रखता है, जबकि हर कोई मुश्किल समय से गुजर रहा है। यह बढ़ोतरी 27 अप्रैल से अगली सूचना तक प्रभावी है। वर्तमान में ओकिनावा का देश भर में 350 से अधिक डीलरशिप का बिक्री नेटवर्क है। 
विज्ञापन

3 of 5
Okinawa i praise scooter
डीलर मार्जिन बढ़ाने से डीलरों को हर गाड़ी पर 2000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होने की उम्मीद है। कुल मिला कर, इससे डीलरों को अच्छा-खासा लाभ होगा। उदाहरण के लिए, यदि कोई डीलर एक महीने में 100 वाहन बेच रहा है, तो उसे 2 लाख रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त मुनाफा होगा। 

4 of 5
Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : AmarUjala
ओकिनावा के संस्थापक और एमडी, जितेंद्र शर्मा ने डीलर मार्जिन की घोषणा करते हुए कहा, "हम समझते हैं कि देश कठिन समय से गुजर रहा है। इस घड़ी में, यह हर किसी की ज़िम्मेदारी है कि वह अपना योगदान करके अधिक से अधिक लोगों के लिए इसे आसान बनाएं। हमारे डीलर साथी हमारे वास्तविक ब्रांड एंबेसडर हैं और ओकिनावा हमेशा उनके साथ खड़ा है। इस प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, ओकिनावा ने आज डीलरों के मार्जिन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। हम उम्मीद करते हैं कि इससे डीलरों को कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि अधिकांश उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Okinawa ipraise electric scooter
कंपनी ने कहा कि वह इन कठिन परिस्थितियों में सभी संभव तरीकों से योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों से सरकार के सभी निर्देशों का पालन करने और समर्थन करने की अपील की है, क्योंकि हर कोई इस कठिन समय से गुजर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें