फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी को लेकर खत्म हुआ ये टेंशन, कोरोना काल में मिली नई सुविधा

Sat, 11 Jul 2020 12:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण व्यवस्था - फोटो : iStock
ड्राइविंग लाइसेंस और आरसीबुक को लेकर वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें रिन्यू को लेकर टेंशन करने की जरूरत नहीं है। दरअसल ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बुक को समय सीमा के बाद रिन्यू कराने पर वाहन मालिकों को जुर्माना देना पड़ता है, लेकिन अब ऐसी नौबत न आए इसके लिए परिवहन विभाग एक नई सुविधा देने जा रहा है। अब ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की आरसीबुक की अवधि समाप्त होने से दो महीने पहले वाहन मालिकों के मोबाइल पर परिवहन विभाग की तरफ से मैसेज भेजा जाएगा। इससे समय रहते ही वाहन मालिक लाइसेंस और आरसी की अवधि खत्म होने से पहले उसे रिन्यू करा सकेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला

क्या करना होगा?

अगर आप भी चाहते हैं कि लाइसेंस और आरसी के रिन्यूअल के लिए दो महीने पहले ही आपके मोबाइल पर मैसेज आए तो इसके लिए आपको परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आप अपना नंबर अपडेट करा सकते हैं। मोबाइल नंबर को आप आरटीओ ऑफिस में भी जाकर अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चालान की भी मिलेगी जानकारी

परिवहन विभाग की वेबसाइट पर मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के बाद आपको कई सुविधाएं मिलेंगी। जैसे अगर आप ट्रैफिक के नियम को तोड़ते हैं तो आपके मोबाइल नंबर पर अपने आप मैसेज आ जाएगा। 

4 of 5
Indian Driving Licence - फोटो : File Photo

इसलिए लगता है जुर्माना

देश के लगभग सभी जिलों का हाल एक जैसा ही है। यहां ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है कि उनके लाइसेंस और आरसी की अवधि खत्म हो गई है। यही कारण है कि उन्हें रिन्यू कराते समय जुर्माना भरना पड़ता है। ऐसे में इस नई सुविधा से वाहन मालिकों को काफी राहत मिलेगी, जहां वे अपने वाहन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को पल भर में हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
driving licence - फोटो : amar ujala

ज्यादातर लोगों के नंबर अपडेट नहीं

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा तर लोगों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें सही समय पर पूरी जानकारी नहीं मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें