फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेटा-ब्रेजा को टक्कर देगी Toyota की यह सस्ती एसयूवी, पाकिस्तान में हो चुकी है लॉन्च

Wed, 23 Jan 2019 02:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Rush India launch
टोयोटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी रश हालांकि अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तान, इंडोनेशिया और मलेशिया में लॉन्च हो चुकी है। टोयोटा रश दिखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही चौंकाने वाली इसकी कीमत भी है। वहीं अगर यह भारत में लॉन्च होती है, तो यह हुंडई क्रेटा, मारुति विटारा ब्रेजा और निसान किक्स जैसी कारों की छुट्टी कर देगी। आइए देखते हैं इसमें क्या है खास...
 
विज्ञापन

पाकिस्तान में कीमत 41 लाख रुपए

2 of 5
Toyota Rush SUV Launch India
टोयोटा रश एसयूवी को पिछले साल अगस्त में पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था, तब से उम्मीद जताई जा रही थी कि इसे भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। टोयोटा ने आदिकारिक तौर पर अभी कोई ऐसान नहीं किया है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है इस साल यह भारत में लॉन्च हो सकती है। हालांकि भारत में इसे पाकिस्तान से पहले लॉन्च किया जाना था। वहीं पाकिस्तान में यह काफी पॉपुलर है। पाकिस्तान में इस एसयूवी की कीमत 41 लाख पाकिस्तानी रुपए है, जो भारतीय रुपए के मुताबिक 22 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन

केवल पेट्रोल इंजन में होगी लॉन्च

3 of 5
Toyota-Rush-India
हालांकि इसे अभी तक भारत में लॉन्च न करने की प्रमुख वजह इसमें डीजल इंजन का नहीं होना माना जा रहा है। भारत में डीजल गाड़ियों की अनिश्चितता के चलते टोयोटा अभी तक इसी पशोपेश में हैं कि इसे डीजल में लाया जाए या नहीं। इससे पहले रश को हाल ही में मलेशिया में लॉन्च किया गया है, जहां इसमें केवल पेट्रोल इंजन दिया गया है।
 

4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

4 of 5
Toyota Rush SUV Interior India
मलेशिया बाजार में लॉन्च टोयोटा रश एसयूवी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 बीएचपी की पॉवर 136 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर दिया गया है। इसका डिजाइन Daihatsu FT कंसेप्ट से प्रेरित है। इसके अलावा ऱश में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 स्पीकर, चार कैमरा के साथ पैनारोमिक व्यू मॉनिटर, कीलैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, टोयोटा ऑटो टैग और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर हैं। इसके अलावा ऑटो इमरजेंसी ब्रेकॆग सिस्टम, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, रेड क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्टेंट और पेड मिसोपरेशन कंट्रोल का भी फीचर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में इसकी कीमत 8 से 15 लाख रुपए बीच

5 of 5
2019 Toyota Rush India
अगर टोयोटा रंश भारत में लॉन्च होती है, तो कंपनी इसकी कीमत 8 से 15 लाख रुपए बीच रख सकती है। रश को एशियन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। वहीं हाल में टाटा नेक्सन को 5 स्टार रेटिंग मिली थी। रश की लंबाई 4435एमएम, चौड़ाई 1695एमएम और ऊंचाई 1705एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,684एमएम है। वहीं इसका बूट  स्पेस 217 लीटर है, जिसे सीट को फोल्ड करके 514 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें