फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota की इन 3 धाकड़ गाड़ियों पर मिल रही है 65000 रुपये तक की बंपर छूट, पढ़ें ऑफर

Sat, 10 Oct 2020 09:36 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Toyota Discount Offers - फोटो : Amar Ujala
भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में कार कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए कई बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में अब टोयोटा भी शामिल हो गई है। इस अक्तूबर कंपनी अपनी Toyota Innova से लेकर Toyota Glanza और Toyota Yaris जैसी गाड़ियों पर कुल 65000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। टोयोटा की तरफ से इन गाड़ियों पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस/लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। आज हम आपको इन गाड़ियों पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप खुद यह तर कर पाएंगे कि आपके बजट में कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 6
Toyota Innova Crysta - फोटो : Toyota

Toyota Innova


इस अक्तूबर Toyota Innova पर ग्राहकों को कुल 65,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की तरफ से इस पर ग्राहकों को 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा  पुरानी कार को बदल कर नई Innova खरीदने पर आपको एक्सचेंज बोनस के तहत 30000 रुपये तक का फायदा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Toyota Glanza 2019

Toyota Glanza


Toyota की तरफ से Glanza पर इस अक्तूबर कुल 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई Toyota Glanza खरीदने पर ग्राहकों को 10,000 रुपये तक की बचत होगी। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
 

4 of 6
Toyota Yaris - फोटो : Toyota

Toyota Yaris


इस अक्तूबर Toyota Yaris को खरीदने पर ग्राहकों को कुल 50,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। इसकी खरीद पर ग्राहकों को इस महीने कुल 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, एक्सचेंज बोनस/लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को कुल 15,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा कॉर्पोरेट कर्मचारियों को 20,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है।
विज्ञापन

5 of 6
Toyota Fortuner Limited-Edition - फोटो : Toyota

इन गाड़ियों पर नहीं मिल रहा है डिस्काउंट


इस महीने Toyota अपनी Fortuner, Camry और Vellfire पर कोई भी डिस्काउंट नहीं दे रही है। ऐसे में इन गाड़ियों को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह एक निराश करने वाली खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Toyota fortuner 4X4 - फोटो : toyota (For Reference Only)

ग्राहक कृपया ध्यान दें


कंपनी की तरफ से ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा ये ऑफर्स अलग-अलग डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें