भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में नए चलन को आगे बढ़ाते हुए, Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने अपनी नई मोबिलिटी सर्विस शुरू करने का एलान किया जिसके तहत उसके उत्पादों को लीज और सब्सक्रिप्शन पर लिया जा सकेगा। टोयोटा ने फिलहाल अपनी इस नई सर्विस को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बंगलूरू में शुरू किया है। कंपनी की योजना एक साल के भीतर 10 और शहरों में विस्तार करने की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Toyota Fortuner Limited-Edition
- फोटो : For Reference Only
क्या है स्कीम
इस सर्विस के तहत ग्राहक अपनी पसंद की टोयोटा कार को लीज पर एक निश्चित मासिक शुल्क पर तीन से पांच साल की अवधि के लिए ले सकते हैं। इस शुल्क में ग्राहकों को कार मेंटेनेंस, बीमा और रोड साइड असिस्टेंस की सेवा भी मिलेगा।
वहीं सब्सक्रिप्शन सर्विस के तहत ग्राहक टोयोटा की कार को 24 महीने से 48 महीने तक के लिए उपयोग कर सकेंगे। भारत में इस सर्विस के तहत टोयोटा की Glanza (ग्लैंजा), Yaris (यारिस), Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा), Fortuner (फॉर्च्यूनर) और यहां तक की आनेवाली Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) जैसी कारें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
3 of 5
Toyota Innova Touring Sport
- फोटो : For Reference Only
टोयोटा को विश्वास है कि उसकी इस नई मोबिलिटी सर्विस को ग्राहक पसंद करेंगे, क्योंकि उसका कहना है कि यह एक लचीले सेट अप में स्वामित्व की सुविधा देगी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नवीन सोनी ने कहा, "टोयोटा की मोबिलिटी सर्विस की भूमिका ग्राहकों की उभरती गतिशीलता जरूरतों को पूरा करने के लिए समाधान प्रदान करना है।" उन्होंने कहा, "आने वाले वर्षों में लीज और सब्सक्रिप्शन दोनों में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है। समय के साथ, हम अपने कॉर्पोरेट, प्लीट के ग्राहकों और सब्सक्राइबर ग्राहकों के साथ मिलकर उनकी जरूरतों को समझने और अनुकूलित और भविष्य के समाधान की पेशकश करने के लिए गतिशीलता सेवा के सभी संभव मॉडल प्रदान करना चाहते हैं।"
4 of 5
Toyota Glanza
- फोटो : For Reference Only
सोनी का मानना है कि भारतीय बाजार में जागरूकता के स्तर को बढ़ाने और ग्राहकों को जागरूक करने की आवश्यकता है कि वे वास्तव में लीज या सब्सक्रिप्शन मॉडल पर नए वाहनों का विकल्प चुन सकते हैं। उदाहरण के लिए, ग्राहकों को शायद इस बात की जानकारी नहीं हो कि वे अपनी पसंद के अनुसार जैसे कि मॉडल, वेरिएंट, मेंटेनेंस पैकेज के मुताबिक नए वाहनों को लीज पर ले सकते हैं। उन्होंने कहा, "इसके अलावा, कॉर्पोरेट लीज का मुख्य लाभ यह है कि यह कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए टैक्स बचत में मदद करता है।"
दुनिया भर में, इस तरह की सर्विस ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रही हैं और कार निर्माता इस तरह की पहल के साथ इस अवसर पर आगे बढ़ रहे हैं। लीज और सब्सक्रिप्शन दुनिया के कई हिस्सों में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति के मूल में हो सकते हैं।