फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी कंपनी TKM ने इस वजह से भारत में बंद की Toyota Etios और Corolla Altis सेडान कार

Mon, 06 Apr 2020 01:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोट ने भारत में अपनी Etios (इटियोस) रेंज के साथ-साथ Corolla Altis (कोरोला एल्टिस) की बिक्री भी बंद कर दी है। कंपनी ने यह कदम बेहतर तकनीक के साथ नए उत्पादों को लाने के लिए अपने संयंत्र में उत्पादन क्षमता को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए किया है। 
 
विज्ञापन
new-toyota-corolla-altis 2019
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी ऑटो प्रमुख टोयोटा और किर्लोस्कर समूह के संयुक्त उद्यम Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने 2010 में इटियोस सेडान पेश किया था। इसके बाद कंपनी 2011 में इसका हैचबैक वर्जन Etios Liva  (इटिओस लीवा) लेकर आई। 
विज्ञापन

नई टोयोटा इटियॉस प्लेटिनम प्लस। - फोटो : Amit Dwivedi
कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 4.48 लाख Etios सीरीज की गाड़ियों की बिक्री की और अन्य बाजारों में 1.31 लाख यूनिट्स का निर्यात किया। टोयोटा ने इटियोस रेंज, कोरोला एल्टिस की बिक्री भारत में बंद कर दी है। इसी तरह 2003 में लॉन्च होने के बाद से कंपनी ने भारत में Corolla Altis की करीब 1.16 लाख यूनिट्स की बिक्री की। 

TKM में सेल्स एंड सर्विस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा, "मार्च 2020 में इटिओस के साथ-साथ कोरोला एल्टिस के अंतिम बैच का उत्पादन किया गया, इसके साथ ही इन दोनों मॉडल्स की भारत में एक शानदार यात्रा खत्म हुई।" 

corolla-altis-white india
उन्होंने कहा कि देश में इटियोस रेंज का शुभारंभ कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था और मॉडल बेड़े ऑपरेटरों सहित सभी प्रकार के ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रहा।

सोनी ने कहा, "इसी तरह, कोरोला एल्टिस ने भी सेडान सेगमेंट में खुद के लिए अपनी एक खास जगह बनाई। दोनों मॉडलों ने भारतीय बाजार में सफल रहीं और यह उनकी बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है।"  

Toyota Etios Liva - फोटो : Toyota
कंपनी ने एक बयान में कहा, "परिवर्तन का यह समय टोयोटा की वैश्विक उत्पाद रणनीति का एक हिस्सा है, जो उन्नत प्रौद्योगिकियों और नए उत्पादों के जरिए ग्राहक की लगातार बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए जारी रहेगा। हालांकि, कंपनी सभी इटिओ एस सीरीज और कोरोला एल्टिस के ग्राहकों का देश भर में टोयोटा सेवा आउटलेट के जरिए उनकी जरूरतों का ख्याल रखना जारी रखेगी। साथ ही कंपनी बंद किए गए मॉडलों के लिए ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी का भी वादा करती है।" 
विज्ञापन

Toyota cars
कंपनी की कर्नाटक के बिदादी स्थित विनिर्माण संयंत्र में हर साल 3.1 लाख यूनिट की कुल उत्पादन क्षमता है। 

इटियोस और कोरोला एल्टिस के बंद किए जाने के बाद, TKM  के लाइन-अप में अब Fortuner (फॉरच्यूनर), Camry Hybrid (केमरी हाइब्रिड), Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा), Yaris (यारिस), Glanza (ग्लान्जा) और नए लॉन्च की गई प्रीमियम MPV Vellfire शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें