फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले लॉन्च होंगी ये 4 शानदार SUV कारें, जानें इनकी कीमत, फीचर्स और खूबियां

Wed, 24 Jun 2020 10:20 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : For Representation Only
महामारी को फैलने से रोकने के लिए मार्च के आखिरी हफ्ते से देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया। संक्रमण से बचाव के लिए सरकार के दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। लॉकडाउन में सभी ऑटो निर्माताओं ने अपने प्लांट, डीलर और शोरूम सभी बंद कर दिए थे। इससे ऑटोमोबाइल उद्योग की बिक्री बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई। ऑटो जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि अप्रैल के महीने में एक भी कार की बिक्री नहीं हो सकी। हालांकि अब अनलॉक को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। मई में नियमों में ढील दिए जाने के बाद शोरूम और डीलरशिप खुलने लगे लेकिन फिलहाल मांग में तेजी नहीं आई है। अब ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए मॉडल्स की लॉन्चिंग की तैयारी में हैं। अब बिक्री बढ़ाने के लिए सबकी निगाहें त्यौहारी सीजन पर टिकी हुई हैं। क्योंकि इस समय वाहनों की बिक्री बढ़ जाती है। अगले कुछ महीनों के दौरान भारतीय कार बाजार में कई नई कारें दस्तक देंगी। यहां जाने टॉप 4 नई एसयूवी के बारे में जो दिवाली से पहले लॉन्च होने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : For Representation Only
MG Hector Plus 
भारत में बहुप्रतीक्षित लॉन्चिंग में जो गाड़ियां शुमार हैं उसमें भारतीय बाजार में आते ही हिट हो जाने वाली लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी MG Hector का 6-सीटर वर्जन MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) है। इस एसयूवी को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। चीनी स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार ब्रांड एमजी द्वारा भारत में लॉन्च की जाने वाली पहली 3-सीटों की पंक्ति वाली एसयूवी होगी। एमजी हेक्टर प्लस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस कार में दूसरी पंक्ति में दो कैप्टन सीटें मिलेंगी। एमजी मोटर इंडिया का कहना है कि हेक्टर प्लस मौजूदा मॉडलों का विस्तार भर है। एक अपडेटेड ग्रिल, फ्रंट बंपर और नए टेललैंप जैसे कुछ मामूली कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा, इस एसयूवी में नए इंटीरियर और अपडेटेड फीचर भी मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 9
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : For Representation Only
इस एसयूवी को भारत में अप्रैल की शुरुआत में में लॉन्च किया जाना था, लेकिन संक्रमण और लॉकडाउन के कारण, कंपनी को हेक्टर प्लस के लॉन्च करने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। अब इस एसयूवी को दिवाली से पहले अक्टूबर तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हेक्टर प्लस में 2.0-लीटर डीजल और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन हल्के-हाइब्रिड तकनीक के साथ मिलेगा। एसयूवी छह स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। बाद में इसे एक ऑटोमैटिक ऑप्शन दिया जा सकता है। जहां तक कीमत की बात है यह उम्मीद है कि इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 16.50 लाख से 20 लाख रुपये के बीच होगी। 

4 of 9
New Mahindra Thar SUV - फोटो : For Representation Only
नई Mahindra Thar
नई 2020 Mahindra Thar (महिंद्रा थार) को इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी लॉकडाउन खत्म होने के बाद इसे लॉन्च करेगी। कंपनी अपनी इस दमदार एसयूवी को सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। पुराने मॉडल की तुलना में नई थार के डिजाइन, लुक और कैबिन में कई बदलाव किए गए हैं। नई थार को दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। इसके 2.2 लीटर डीजल इंजन में 140 bhp का पावर और 300 Nm का टॉर्क मिलेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। वहीं इसमें 2.0 लीटर का एम-स्टॉलिन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 187 bhp का पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है। 
विज्ञापन

5 of 9
2020 Mahindra Thar - फोटो : Team-BHP
खास बात यह है कि थार के दोनों इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इस बार इसमें कई मॉडर्न फीचर देखने को मिलेंगे। इसमें न्यू मल्टी इनफॉमेशन डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, न्यू इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट मिलेगा। वहीं सेफ्टी की बात करें, तो 2020 रेंज में दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर मिलेंगे। 
विज्ञापन

6 of 9
Tata Gravitas - फोटो : For Representation Only
Tata Gravitas 
टाटा मोटर्स भी इस साल एक 3-सीटों की पंक्ति वाली एसयूवी ला रही है, और कंपनी ने इस कार का नाम Tata Gravitas (टाटा ग्रेविटास) रखा है। टाटा हैरियर पर आधारित यह नई एसयूवी एक 7-सीटर मॉडल होगी। इसमें पहले वाला ही 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 168 bhp का पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और एक ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन दिया गया है। 
विज्ञापन

7 of 9
Tata Gravitas - फोटो : For Representation Only
टाटा ग्रेविटास देखने में Tata Buzzard (टाटा बज्जार्ड) कॉन्सेप्ट के जैसी ही दिखती है, जिसे 2019 जिनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था। इस SUV की लॉन्चिंग पहले 2020 की पहली छमाही में तय की गई थी। हालांकि संक्रमण के फैलने और उसके बाद हुए लॉकडाउन के कारण, इसकी लॉन्च अब टाल दी गई है। ऐसी उम्मीद है कि टाटा इस एसयूवी को त्यौहारी सीजन के आसपास लॉन्च करेगी। भारत में इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 17 लाख से 20 लाख तक होने की उम्मीद है। 

8 of 9
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : For Representation Only
Kia Sonet
Kia Sonet (किआ सोनेट) इस साल के सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्च में से एक है। 2020 के ऑटो एक्सपो में सबसे पहले इसके प्रोडक्शन वर्जन को पेश किया गया था। Kia Sonet एक सब-4-मीटर SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) है। किआ सोनेट भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और टाटा नेक्सॉन को टक्कर देगी। इस एसयूवी के 2020 के आखिर तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। स्टाइल के मामले में सोनेट कंपनी के मॉडल किआ सेल्टोस से प्रभावित दिखेगी, जबकि इसमें इस्तेमाल किया गया इंजन ह्यूंदै वेन्यू से लिया गया है। बता दें कि किआ ह्यूंदै की ही एक अन्य कंपनी है। 
विज्ञापन

9 of 9
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : For Representation Only
Kia Sonet में तीन इंजन विकल्प मिलेंगे। पहला 82 bhp 1.2-पेट्रोल इंजन, दूसरा 99 bhp 1.5-लीटर डीजल इंजन, जो सेल्टोस से लिया गया है, और तीसरा 118 bhp 1.0-लीटर GDD टर्बो पेट्रोल इंजन। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और डीसीटी ऑटोमैटिक मिलेगा। Sonet के Kia UVO कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आने की भी उम्मीद है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख से 12 लाख रुपये तक होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें