फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल लॉन्च होने वाली हैं ये टॉप चार SUV, बाजार में मचाएंगी धमाल, जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स

Fri, 22 May 2020 01:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Social Media
इस साल फरवरी में आयोजित हुए 2020 Auto Expo (2020 ऑटो एक्सपो) में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने एक से बढ़कर एक नई एसयूवी पेश की जिससे हमें उन गाड़ियों की झलक मिल गई कि जो इस साल भारत में लॉन्च होने वाली हैं। हालांकि, दुनियाभर में फैले संक्रमण के प्रकोप के कारण देशव्यापी लॉकडाउन में ऑटो इंडस्ट्री की गतिविधियां भी कुछ महीनों के लिए सुस्त पड़ गई। अब लॉकडाउन 4.0 में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने और भारत के चुनिंदा हिस्सों में संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट आने के बाद, कई वाहन निर्माताओं ने अपने उत्पादन और खुदरा गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने ऐसा स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों के मुताबिक किया है। धीरे-धीरे ऑटो इंडस्ट्री सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही है और जल्द ही बाजार में कई नई लॉन्चिंग देखने को मिलेगी। यहां हम आपको उन टॉप 4 एसयूवी के बारे में बता रहें हैं जो इस साल भारत में लॉन्च की जाएंगी और उनकी कीमत 20 लाख रुपये से कम होगी। 
विज्ञापन

2 of 9
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Kia
Kia Sonet
Kia Sonet (किआ सोनेट) इस साल के सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्च में से एक है। 2020 के ऑटो एक्सपो में सबसे पहले इसके प्रोडक्शन वर्जन को पेश किया गया था। Kia Sonet एक सब-4-मीटर SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) है। किआ सोनेट भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और टाटा नेक्सॉन को टक्कर देगी। इस एसयूवी के 2020 के आखिर तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। स्टाइल के मामले में सोनेट कंपनी के मॉडल किआ सेल्टोस से प्रभावित दिखेगी, जबकि इसमें इस्तेमाल किया गया इंजन ह्यूंदै वेन्यू से लिया गया है। बता दें कि किआ ह्यूंदै की ही एक अन्य कंपनी है। 
विज्ञापन

3 of 9
Kia Sonet Concept - फोटो : अमर उजाला
Kia Sonet में तीन इंजन विकल्प मिलेंगे। पहला 82 bhp 1.2-पेट्रोल इंजन, दूसरा 99 bhp 1.5-लीटर डीजल इंजन, जो सेल्टोस से लिया गया है, और तीसरा 118 bhp 1.0-लीटर GDD टर्बो पेट्रोल इंजन। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और डीसीटी ऑटोमैटिक मिलेगा। Sonet के Kia UVO कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आने की भी उम्मीद है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख से 12 लाख रुपये तक होगी। 

4 of 9
Skoda Karoq - फोटो : Twitter
Skoda Karoq 
Skoda भी भारत में एक नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है, और यह है Skoda Karoq (स्कोडा कारोक) जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इस एसयूवी को नई MQB प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। भारत में लॉन्च की जाने वाली स्कोडा कारोक सिर्फ 1.5-लीटर, टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उतारी जाएगी, जिसमें 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा। इसका इंजन 148 bhp का पावर और 250 Nm  का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

5 of 9
Skoda Karoq - फोटो : Twitter
Skoda Karoq पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) मॉडल के रूप में भारत आएगी। कार निर्माताओं को होमोलॉगेशन के बिना 2500 यूनिट्स आयात करने की अनुमति है। भारत में यह सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च की जाएगी और सीमित संख्या में बेची जाएगा। हालांकि, इसका मतलब यह भी है कि कार निर्माता इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी रूप से तय कर सकेंगे। इसकी कीमत 20 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। इस एसयूवी को 26 मई को लॉन्च किया जाना है। 
विज्ञापन

6 of 9
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : Social Media
MG Hector Plus 
इसके बाद जिस गाड़ी का बहुत इंतजार किया जा रहा है, वह भारत में आते ही हिट हो जाने वाली लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी MG Hector का 6-सीटर वर्जन MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) है। इस एसयूवी को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। चीनी स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार ब्रांड एमजी द्वारा भारत में लॉन्च की जाने वाली पहली 3-सीटों की पंक्ति वाली एसयूवी होगी। एमजी हेक्टर प्लस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस कार में दूसरी पंक्ति में दो कैप्टन सीटें मिलेंगी। एमजी मोटर इंडिया का कहना है कि हेक्टर प्लस मौजूदा मॉडलों का विस्तार भर है। एक अपडेटेड ग्रिल, फ्रंट बंपर और नए टेललैंप जैसे कुछ मामूली कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा, इस एसयूवी में नए इंटीरियर और अपडेटेड फीचर भी मिलेंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : Social Media
इस एसयूवी को भारत में अप्रैल की शुरुआत में में लॉन्च किया जाना था, लेकिन संक्रमण और लॉकडाउन के कारण, कंपनी को हेक्टर प्लस के लॉन्च करने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। अब इस एसयूवी के अगले महीने जून में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हेक्टर प्लस में 2.0-लीटर डीजल और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन हल्के-हाइब्रिड तकनीक के साथ मिलेगा। एसयूवी छह स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। बाद में इसे एक ऑटोमैटिक ऑप्शन दिया जा सकता है। जहां तक कीमत की बात है यह उम्मीद है कि इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 16.50 लाख से 20 लाख रुपये के बीच होगी। 

8 of 9
Tata Gravitas - फोटो : Social Media
Tata Gravitas 
टाटा मोटर्स भी इस साल एक 3-सीटों की पंक्ति वाली एसयूवी ला रही है, और कंपनी ने इस कार का नाम Tata Gravitas (टाटा ग्रेविटास) रखा है। टाटा हैरियर पर आधारित यह नई एसयूवी एक 7-सीटर मॉडल होगी। इसमें पहले वाला ही 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 168 bhp का पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और एक ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन दिया गया है। 
विज्ञापन

9 of 9
Tata Gravitas - फोटो : Twitter
टाटा ग्रेविटास देखने में Tata Buzzard (टाटा बज्जार्ड) कॉन्सेप्ट के जैसी ही दिखती है, जिसे 2019 जिनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था। इस SUV की लॉन्चिंग पहले 2020 की पहली छमाही में तय की गई थी। हालांकि संक्रमण के फैलने और उसके बाद हुए लॉकडाउन के कारण, इसकी लॉन्च अब टाल दी गई है। ऐसी उम्मीद है कि टाटा इस एसयूवी को त्यौहारी सीजन के आसपास लॉन्च करेगी। भारत में इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 17 लाख से 20 लाख तक होने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें