हम आपको अगस्त के महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। पिछले महीने भारत में ऑटो बिक्री में तेजी देखी गई। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 24 मार्च 2020 को देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद से कई महीनों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ये सकारात्मक बिक्री देखने को मिली है। अगर टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों की बात करें तो अगस्त महीने में यात्री कारों की बिक्री 2.34 लाख यूनिट रही, जो कि पिछले साल में इसी अवधि की तुलना में 20 फीसदी की वृद्धि है। अगस्त 2020 में बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में मारुति सुजुकी का दबदबा रहा। कंपनी ने पिछले महीने में कुल 1,15,325 यूनिट्स बेचीं, जो जुलाई 2020 में हुई बिक्री के मुकाबले 15.3 फीसदी और अगस्त 2019 की बिक्री की तुलना में 17.1 फीसदी ज्यादा थी।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Swift
- फोटो : For Reference Only
भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली यात्री कारों की बात करें में, अगस्त 2020 में भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति सुजुकी की 7 कारों का कब्जा रहा।
Maruti Swift
Maruti Suzuki की कॉम्पैक्ट हैचबैक कार Swift (स्विफ्ट) अगस्त 2020 में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में सबसे अव्वल रही। 14,869 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।
विज्ञापन
3 of 11
Maruti Alto 800
- फोटो : For Reference Only
Maruti Alto
अगस्त 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले कारों की सूची में दूसरे स्थान पर मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) थी। मारुति ने पिछले महीने ऑल्टो कार की 14,397 यूनिट्स की बिक्री की।
4 of 11
Maruti Suzuki WagonR BS6
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti WagonR
कंपनी की Maruti WagonR (वैगन आर) अगस्त 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में तीसरे स्थान पर रही। मारुति पिछले महीने वैगन आर की 13,770 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही।
विज्ञापन
5 of 11
2020 Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti DZire
मारुति सुजुकी की लोकप्रिय सब-4-मीटर सेडान कार Maruti DZire टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार की सूची में चौथे नंबर पर आई। कंपनी ने अगस्त 2020 में Maruti DZire के 13,629 यूनिट्स की बिक्री की।
विज्ञापन
6 of 11
2020 Hyundai Creta
- फोटो : PTI
Hyundai Creta
Hyundai Cars India (ह्यूंदै कार्स इंडिया) की पॉपुलर एसयूवी Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) भी इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रही। अगस्त 2020 में कंपनी ने Hyundai Creta की 11,758 यूनिट्स की बिक्री की है। यह लगातार चौथा महीना है जब क्रेटा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। नई ह्यूंदै क्रेटा को लॉकडाउन की घोषणा से पहले मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था और इस दूसरी पीढ़ी के मॉडल ने कंपनी को लगभग 20 फीसदी बिक्री बढ़ाने में मदद की है।
विज्ञापन
7 of 11
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : For Reference Only
Maruti Baleno
मारुति सुजुकी की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) अगस्त 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में छठवें स्थान पर आई। कंपनी ने पिछले महीने Maruti Baleno की 10,742 यूनिट्स बेचीं।
8 of 11
Kia seltos
- फोटो : kia motors
Kia seltos
मारुति सुजुकी और ह्यूंदै कार्स इंडिया के अलावा, Kia Motors (किआ मोटर्स) अगस्त 2020 में भारत में बेची गई टॉप 10 कारों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र अन्य वाहन निर्माता कंपनी थी। Kia Seltos (किआ सेल्टोस) 10,655 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें नंबर पर थी। किआ मोटर्स वर्तमान में भारत में सेल्टोस और कार्निवल बेचती है और जल्द ही अपने पोर्टफोलियो में सोनेट एसयूवी को शामिल करेगी।
9 of 11
Hyundai Grand i10
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10
जुलाई और अगस्त 2020 के महीनों के दौरान Hyundai Grand i10 (ह्यूंदै ग्रैंड i10) की बिक्री काफी बढ़ गई है। न्यू जेनरेशन ग्रैंड i10 को अगस्त 2019 में लॉन्च किया गया था और बिक्री के आंकड़ों ने देश में हैचबैक की पैर जमाने की क्षमता को मजबूत किया है। जुलाई 2020 में 8,368 यूनिट्स की हुई बिक्री बढ़कर पिछले महीने अगस्त में 10,190 यूनिट्स हो गई।
10 of 11
Maruti Suzuki Ertiga
- फोटो : For Reference Only
Maruti Ertiga
मारुति सुजुकी की लोकप्रिय एमपीवी Maruti Ertiga (मारुति एर्टिगा) अगस्त 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में नवें स्थान पर रही। कंपनी Maruti Ertiga कार के 9,302 यूनिट्स बेचने में सफल रही।
Maruti Eeco
अगस्त 2020 में टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार की सूची में मारुति सुजुकी की मल्टीपर्पज वैन Maruti Eeco (मारुति ईको) 10वें नंबर पर थी। कंपनी ने Maruti Eeco की 9,115 यूनिट्स की बिक्री की।