फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं टर्बो इंजन वाली पावरफुल पेट्रोल कारें, इनके आगे निकलता है सभी कारों का दम

Sat, 14 Dec 2019 09:21 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Honda Jazz Racing Concept - फोटो : सांकेतिक फोटो
इन दिनों सभी डीजल कारें टर्बोचार्जर के साथ लांच हो रही हैं। वहीं जैसे-जैसे प्रदूषण उत्सर्जन नियम कड़े हो रहे हैं, वैसे ही कार कंपनियां भी नई कारों में टर्बोचार्जर वाले पेट्रोल इंजन लेकर आ रही हैं। कुछ साल पहले तक केवल महंगी कारों में ही टर्बो पेट्रोल इंजन आया करता थे, लेकिन अब देश में भी कई कार कंपनियां टर्बो पेट्रोल इंजन लांच कर रही हैं। पेट्रोल इंजनों में टर्बोचार्जर आने से न केवल कारें कम प्रदूषण फैला रही हैं, बल्कि उनकी परफॉरमेंस भी बेहतर हुई है। आइए हम बता रहे हैं आपको टर्बोचार्जर के साथ आने वाली पेट्रोल कारों के बारे में...
 
 
विज्ञापन

कैसे काम करता है टर्बो

2 of 10
Turbocharged petrol car
टर्बोचार्जर का काम होता है कि यह कंप्रेस्ड हवा को इंजन के चैंबर तक पहुंचाता है। अतिरिक्त हवा से ईंधन बेहतर तरीके से जलता है, साथ ही इंजन के काम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। टर्बोचार्जर से जिससे इंजन का टार्क बढ़ता है और परफॉरमेंस के दौरान उसे ज्यादा एयर मिलती है। पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में आने वाले टर्बोचार्जर बेहद महंगे होते हैं। इनकी कीमत 35 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक होती है।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा एक्सयूवी 300

3 of 10
XUV300 Launch Picture 01
महिन्द्रा ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 को पेट्रोल इंजन में टर्बोचार्जर के साथ लांच किया है। एक्सयूवी 300 में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन टर्बोचार्जर के साथ आता है। यही इंजन महिन्द्रा की केयूवी100 में भी आता है। नया एलुमीनियम इंजन 5000 आरपीएम पर 110 एचपी की पावर और 2000 से 3500 आरपीएम पर 200 एनएम का टार्क देता है। एक्सयूवी 300 में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इस सैगमेंट में एक्सयूवी 300 का सबसे ज्यादा टार्क देने वाला इंजन है। एक्सयूवी 300 में 4 व्हील डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये से 10.25 लाख रुपये तक है।
 

टाटा नेक्सन

4 of 10
Tata Nexon india
देश की सबसे सुरक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। टाटा की यह पहली सब-4 मीटर एसयूवी है, जो 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। नेक्सन 5000 आरपीएम पर 110 आरपीएम की अधिकतम पावर और 1750 से 4000 आरपीएम 170 एनएम का टार्क देती है। नेक्सन में इको, सिटी, स्पोर्ट समेत 3 ड्राइव मोड दिए गए हैं। वहीं नेक्सन में 6 स्पीड मैनुअल के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है। नेक्सन पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 6.36 लाख रुपये से 9.82 लाख रुपये तक है।
 
विज्ञापन

मारुति बलेनो आरएस

5 of 10
2019 New Maruti suzuki Baleno RS
मारुति ने हाल ही में अपनी हैचबैक कार बलेनो का आरएस का फेसलिफ्ट वर्जन लांच किया है। टर्बो इंजन वाली यह मारुति की पहली हैचबैक है। बलेनो आरएस में 3 सिलेंडर वाला 1.0 लीटर का बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 5500 आरपीएम पर 101 बीएचपी की पावर  और 1700 से 4500 आरपीएम पर 150 एनएम का टॉर्क देता है। बलेनो आरएस 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। आरएस में फ्रंट और रिअर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। आरएस की कीमत 8.76 लाख रुपये से शुरू है।
 
विज्ञापन

फॉक्सवैगन पोलो GT TSI

6 of 10
Volkswagen Polo GT TSI
फॉक्सवैगन की इस कार में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह पहली सस्ती कार है कि जो 7 स्पीड डुअल क्लच डीएसजी ट्रांसमिशन के साथ आती है। पोलो जीटी में 1.2 लीटर का चार सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 175 एनएम का टार्क देता है। वहीं इसका माइलेज 17.21 किमी प्रति लीटर है। पोलो GT TSI की एक्स-शोरूम कीमत 9.58 लाख रुपये से शुरू है।
 
विज्ञापन

फोर्ड इकोस्पोर्ट एस

7 of 10
Ford Ecosport S
फोर्ड पहली ऐसी कंपनी है जिसमें देश में पहली बार 2013 में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इकोबूस्ट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लांच किया था। हाल ही में इस इंजन के साथ फोर्ड इकोस्पोर्ट एस को फिर से रीलांच किया गया गया है। फोर्ड इकोस्पोर्ट एस 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 6000 आरपीएम पर 125 बीएचपी की पावर और 1500 से 4500 आरपीएम पर 170 एनएम का टार्क देती है। फोर्ड इकोस्पोर्ट एस में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं इसका माइलेज 18.1 किमी प्रति लीटर है। फोर्ड इकोस्पोर्ट एस की एक्स-शोरूम कीमत 11.37 लाख रुपये है।
 

फॉक्सवैगन वेंटो TSI

8 of 10
Volkswagen Vento GT TSI
फॉक्सवैगन वेंटो TSI में वहीं इंजन दिया गया है, जो पोलो GT TSI में है। फॉक्सवैगन वेंटो TSI 7 स्पीड डुअल क्लच डीएसजी ट्रांसमिशन के साथ आती है। वेंटो TSI में 1.2 लीटर का चार सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 174 एनएम का टार्क देता है। वहीं इसका माइलेज 18.19 किमी प्रति लीटर है। वेंटो TSI की एक्स-शोरूम कीमत 12.97 लाख रुपये से शुरू है।
 

टाटा टियागो जेटीपी

9 of 10
Tata Tiago JTP india
टाटा की पॉपुलर हैचबैक टियागो भी टर्बोचार्ज्ड एडिशन के साथ आती है। टाटा टियागो जेटीपी में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 3 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 112 बीएचपी की पॉवर और 2000 से 4000 आरपीएम पर 150 एनएम का टॉर्क देता है। टियागो का टर्बोचार्ज्ड एडिशन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। टियागो को टाटा मोटर्स और जयेम ऑटोमोटिव ने मिल कर तैयार किया है। टाटा टियागो जेटीपी की कीमत 6.39 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन

टाटा टिगोर जेटीपी

10 of 10
tata Tigor JTP india
टियागो जेटीपी की तरह टाटा टिगोर जेटीपी में वही इंजन लगा है। दोनों ही कारों में टाटा नेक्सन का इंजन दिया गया है। टिगोर में 1199 सीसी का टर्बोचार्ज्ड 3 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5000 आरपीएम पर 114 पीएस की पॉवर और 2000 से 4000 आरपीएम पर 150 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं टिगोर जेटीपी का व्हीलबेस 2450 एमएम का है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 166 एमएम का है। टाटा टिगोर जेटीपी की एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें