फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही बाजार में धमाल मचाने आ रही हैं ये कार

Wed, 16 Aug 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
हैचबैक कार
इन दिनों हैचबैक कार का दौर वापस लैट रहा है,लेकिन अब यह केवल हैचबैक नहीं बल्कि हॉट हैचबैक सेग्मेंट के रूप उभर कर सामने आया है। गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो(GIIAS) में हैचबैक कार सेग्मेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शो में हैचबैक कार का कॉन्सेप्ट मॉड्ल छाया रहा है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसी ही कुछ कॉन्सेप्ट हैचबैक कार के बारे में जो जल्द ही रोड पर घमासान करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
सुजुकी बलेनो 1.4
मारुति सुजुकी बलेनो ने भारतीय बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी धूम मचाई है। इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में सुजुकी ने बलेनो 1.4 कॉन्सेप्ट कार पेश की। इस कार में कंपनी ने 1,373 सीसी का चार सिलेंडर वाला इंजन दिया है। जो 91 bhp की ताकत और 130Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ ही कंपनी ने कार में 5-स्पीड यूनिट वाला गियरबॉक्स दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
सुजुकी इग्नीस एस-अर्बन
सुजुकी ने इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में इग्नीस एस-अर्बन कॉन्सेप्ट कार पेश किया। कंपनी ने इस कार को ऑफरोडिंग के लिए डिजाइन किया है। कार का लुक बेहद ही शानदार है इसमें कंपनी ने के-सीरीज का 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। जो कार को 82bhp की ताकत और 113Nm का टॉर्क प्रदान करता है। 

4 of 6
ह्युंडई ग्रैंडi10x
ह्युंडई ग्रैंड i10
ह्युंडई ने भारत में बनी ग्रैंड i10 फेसलिफ्ट से इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में पर्दा उठाया। कंपनी कार को पहले से ज्यादा बोल्ड लुक दिया है। ह्युंडई ने नई ग्रैंड i10 में 1.25 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन दिया है, जो कार को 86 bhp की ताकत और 120Nm का टॉर्क प्रदान करती है। साथ ही इसमें 5-स्पीड यूनिट वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स और 4-यूनिट वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया है। 
विज्ञापन

5 of 6
रेनो क्विड एक्सट्रीम
रेनो क्विड एक्सट्रीम कॉन्सेप्ट
रेनो क्विड उन कार में शामिल है जिन्होंने कम समय में बाजार में अच्छी पकड़ बना ली है। कंपनी ने इस बार कार को और भी बोल्ड लुक दिया है। रेनो ने नई क्विड को स्पोर्टी बंपर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने रियर व्यू को भी पहले के मुकाबले बोल्ड लुक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ह्युंडई आई20 स्पोर्ट
ह्युंडई i20 स्पोर्ट
ह्युंडई i20 स्पोर्ट भारत में बिक रही ह्युंडई i20 का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने कार को स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है। इसके लिए कार के साथ फॉग लैंप, बड़ा रूफ स्पॉयलर, एलॉय व्हील दिया है। कार में 1.4 लीटर का Gamma VTVT चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। जो कार को 98bhp की ताकत और 130Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसके साथ कार में 5-स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स और 4-स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें