महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लोग सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक फेसमास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अन्य नियमों का पालन कर रहे हैं। लॉकडाउन के नियमों में छूट के बाद लोगों के व्यक्तिगत आवाजाही के तौर-तरीकों में बदलाव देखा जा सकता है। साफ-सफाई और सैनेटाइजेशन के नजरिए से भी यह काफी महत्वपूर्ण होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन खुलने के बाद दोपहिया वाहनों और छोटी कारों की बिक्री में इजाफा होगा। लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाए निजी परिहवन के इस्तेमाल को प्राथमिकता देंगे। सार्वजनिक परिवहन में भीड़ के मद्देनजर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के लिए इसमें यात्रा करने से परहेज कर सकते हैं। अगर आप एक नई बाइक खरीदने की तैयारी में हैं तो हम आपको टॉप 5 बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत सबसे कम है। इन मोटरसाइकिल को लोग पसंद करते रहे हैं और ये खरीदारों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Hero Super Splendor BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Super Splendor
Hero MotoCorp की पॉपुलर बाइक Super Splendor में अपडेटेड BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 125cc का इंजन मिलता है। 25 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है, जो XSens तकनीक से लैस है। इस नई बाइक का इंजन पहले के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा ताकत देगा। यह इंजन 7500 Rpm पर 10.73 Hp का पावर और 6000 Rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। Splendor बाइक के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा इस बाइक के दो वेरिएंट्स में आपको नए कलर स्कीम भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें Hero का i3S सिस्टम दिया है, जिससे पहले के मुकाबले यह बाइक और भी ज्यादा माइलेज देगी। Hero Super Splendor BS6 की एक्स शोरूम कीमत 67,300 रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
3 of 6
Honda CD 110 Dream DX
Honda CD 110 Dream
Honda CD110 Dream होंडा की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। कंपनी ने हाल ही में इसे नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट किया है। इस बाइक में 109.51 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8.6hp का पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटरसाइकिल में कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें DC हेडलैम्प, इंटीग्रेटेड हेडलैम्प बीम ऐंड पासिंग स्विच, एक्वालाइजर के साथ सीबीएस, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, ट्यूबलेस टायर, लंबी और आरामदायक सीट और सील चेन जैसे फीचर मौजूद हैं। Honda CD 110 Dream की कीमत 64,505 रुपये से शुरू होती है।
4 of 6
TVS Sport
- फोटो : TVS
TVS Sport
चेन्नै स्थित मल्टीनेशनल कंपनी TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है TVS Sport (टीवीएस स्पोर्ट)। यह बाइक कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिलमों में शुमार है। इस बाइक में 109.7cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8hp का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। TVS Sport की कीमत 52,500 रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
5 of 6
Hero HF Deluxe IBS I3S
- फोटो : Amar Ujala
Hero HF Deluxe
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) की सबसे सस्ती मोटरसाइकल Hero HF Deluxe है। HF Deluxe में 97.2 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8hp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक 73 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस बाइक में i3s टेक्नॉलजी, लंबी सीट और अजस्टेबल रियर सस्पेंशन जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक की कीमत 46,800 रुपये से शुरू होती है।
Bajaj CT100
दोपहिया बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) की रेंज में CT100 सबसे सस्ती बाइक है। यह बाइक अपने कम कीमत में ज्यादा माइलेज के लिए मशहूर है। इसमें 102 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कम कीमत वाली मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी शुरुआती कीमत 42,790 रुपये है।