फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, 2018 में लॉन्च हुई किन कारों ने जीता कस्टमर्स का दिल

Mon, 24 Dec 2018 05:34 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Upcoming cars
2018 में कई गाड़ियां लॉन्च हुईं, इनमें कई कारों के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किए गए, तो वहीं कई कारों को नए सिरे से लॉन्च किया गया। वहीं इन कारों को खरीदारों ने भी हाथोंहाथ लिया। आइए जानते हैं साल 2018 में लॉन्च हुए बेस्ट कारों के बारे में, जो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं।
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

2 of 6
Maruti Suzuki Swift 2018
मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक को पहली बार मई 2005 में लॉन्च किया गया था। अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही स्विफ्ट मारुति के लिए हॉट केक साबित हुई है। तब से लेकर अब तक स्विफ्ट के कई फेसलिफ्ट और अपग्रेडेड वर्जन आ चुके हैं, बावजूद इसके दीवानों में कोई कमी नहीं आई है। वहीं इस साल मारुति ने अपनी कारों में सबसे ज्यादा स्विफ्ट की बिक्री की है। नई स्विफ्ट को लाइटवेट HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसे 2016 में जापान में लॉन्च किया गया था। स्विफ्ट पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शंस में उपलब्ध है, वहीं इसका पहली बार ऑटोमैटिक वर्जन भी लॉन्च किया है। स्विफ्ट की कीमत 4.99 लाख रुपए से शुरू हो कर 8.76 लाख रुपए तक है।
 
विज्ञापन

होंडा अमेज

3 of 6
amaze
होंडा अमेज को पहली बार 2013 में लॉन्च किया गया था। अमेज पहली ऐसी गाड़ी थी, जिसमें होंडा ने पहली बार डीजल इंजन लॉन्च किया था। होंडा ने इसका पहला फेसलिफ्ट वर्जन 2016 में लॉन्च किया था, वहीं 2018 में होंडा ने इसका नया अवतार ही उतार दिया, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। पुरानी अमेज के मुकाबले नई होंडा अमेज न केवल स्टाइलिश दिखती है, बल्कि इंटीरियर भी बिल्कुल फ्रेश दिखता है। अमेज 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। होंडडा ने पहली बार 10 लाख से नीचे वाली गाड़ी अमेज के डीजल वैरियंट में सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया था वहीं अब यह पेट्रोल वर्जन में भी उपलब्ध है। होंडा अमेज की कीमत 5.81 लाख से लेकर 9.11 लाख रुपए तक है।

हुंडई सेंट्रो

4 of 6
santro 2018
हुंडई सेंट्रो को हुंडई ने पहली बार 1998 में लॉन्च किया था, तब से लेकर उसके अब तक जिप ड्राइव, जिप प्लस और सेंट्रो जिंग जैसे कई अपग्रेडेड वर्जन आ चुके हैं। हालांकि बाद में धीरे-धीरे इस कार की लोकप्रियता में कमी आती गई। तकरीबन 16 साल बाद जनवरी 2015 में हुंडई ने अपनी इस कार प्रोडक्शन बंद कर दिया। लेकिन 2018 में कंपनी ने इसे फिर से आई10 के री-लॉन्च किया, जिसे लोगों ने हाथों-हाथों लिया। हुंडई के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर आखिर तक कंपनी 38500 सेंट्रो की बुकिंग कर चुकी है। हुंडई ने पहली बार इसमें एएमटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वैरियंट भी लॉन्च किया। नई सेंट्रो 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। सेंट्रो की ऑनरोड कीमत 3.89 लाख रुपए से 6.24 लाख तक है।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा मराजो

5 of 6
महिंद्रा
महिन्द्रा मोटर्स ने मारुति की अर्टिगा को टक्कर देने के लिए पहली बार नई मराजो को लॉन्च किया। अपनी लॉन्चिंग के बाद एक महीने बाद ही कंपनी ने 10 हजार ज्यादा मराजों की बुकिंग कर ली। सात सीटों वाली मराजो की यूएसपी रही इसका ट्रांसवर्स इंजन, रिअर हॉरिजॉन्टल एसी माउंट, 17 इंच अलॉय व्हील और एयरक्राफ्ट से इंस्पायर्ड हैंडब्रेक लीवर। मराजों में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन लगा है, जो अधिकतम 121 बीएचपी की पॉवर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। Mahindra Marazzo की कीमत एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए से लेकर 13.9 लाख रुपए तक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी अर्टिगा

6 of 6
New Ertiga
मारुति सुजुकी ने अर्टिगा एमपीवी को 2013 में लॉन्च किया था। हालांकि मारुति ने इसे लाइफ यूटिलिटी व्हीकल के नाम से प्रचारित किया था। उस दौरान मारुति ने इसका सीएनजी वैरियंट भी लॉन्च किया था। इसके बाद मारुति ने 2018 में इसका अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है। नई अर्टिगा न केवल साइज में बल्कि बड़ी है, बल्कि पहले से ज्यादा स्पेसियस भी है। मारुति ने नई अर्टिगा में वही 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन लगाया है, जो वह पहले सियाज में इस्तेमाल कर चुकी है। वहीं इसके डीजल वैरियंट में 1.3 लीटर का मल्टीजेट 4 सिलेंडर लगा है, जो पुरानी अर्टिगा में आता था। वहीं पेट्रोल अर्टिगा में 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया गया है। अर्टिगा की कीमत 7.44 लाख रुपए से लेकर 10.9 लाख रुपए के बीच है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें