फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश की टॉप-10 एसयूवी कारें, जो बन चुकी हैं लोगों की फेवरेट

Mon, 13 May 2019 01:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Proton X70 - फोटो : सांकेतिक
सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड जोरों पर है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की एंट्री सेगमेंट के लिए टॉनिक साबित हुई है। हालांकि एसयूवी सेगमेंट में टीयूवी300, नूवोस्पोर्ट उतना करिश्मा नहीं पाईं, जितना एक्सयूवी 300 ने कर दिखाया। वहीं पहले पायदान पर भी अभी विटारा ब्रेजा टॉप बनी हुई है। आइए जानते हैं देश की टॉप 10 एसयूवी के बारे में...
 
विज्ञापन

1. विटारा ब्रेजा

2 of 11
suzuki vitara brezza - फोटो : सांकेतिक
मारुति की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा का जादू आज भी बरकरार है। ब्रेजा आज भी इस सेगमेंट की बादशाह बनी हुई है। अप्रैल में ब्रेजा की 11,785 यूनिट्स की बिक्री हुई। ब्रेजा की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 7.86 प्रतिशत बढ़ी है। मार्च में ब्रेजा की 14,181 यूनिट्स बिकीं, वहीं मार्च 2018 में आंकड़ा 13,147 ब्रेजा का था। मारुति जल्द ही ब्रेजा का 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लांच किया जा सकता है। मारुति ने इस इंजन को इन-हाउस ही डेवलेप किया है और सबसे पहले मारुति की सेडान कार सियाज में लांच किया जा चुका है। 4 सिलेंडर वाले 1.5 लीटर का यह पेट्रोल इंजन 10-3 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। वहीं यह 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।  
विज्ञापन

2. ह्यूंदै क्रेटा

3 of 11
Hyundai Creta
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा जबरदस्त है। खुद ह्यूंदै ने एलान किया है कि डीजल के मुकाबले पेट्रोल इंजन वाली क्रेटा की जबरदस्त बिक्री हो रही है। क्रेटा की 40 प्रतिशत बिक्री पेट्रोल इंजन से आती है। दूसरे शब्दों में कहें, तो बिकने वाली हर 5 ह्यूंदै क्रेटा में 2 कारें पेट्रोल की होती हैं। ह्यूंदै क्रेटा का जलवा लगातार बरकार है। क्रेटा की सेल में 14.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल में क्रेटा की 10,487 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि मार्च में 11,448 यूनिट्स बिकीं, वहीं पिछले साल मार्च 2018 में यह संख्या 10,011 थी।
 

3. महिन्द्रा एक्सयूवी 300

4 of 11
Mahindra XUV300 disk brake
इस साल 14 फरवरी को लांच हुई महिन्द्रा की सब-कॉम्पैक्ट एक्सयूवी 300 इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री मारुति विटारा ब्रेजा की होती है, जिसके बाद टाटा नेक्सन का नंबर आता था। XUV300 को पहले महीने में 13 हजार गाड़ियों की बुकिंग मिली थी, वहीं अप्रैल में ये मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई। महिन्द्रा की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक लांचिंग के दो महीनों में ही XUV300 की 26 हजार बुकिंग हो चुकी हैं। इस साल अप्रैल में महिन्द्रा ने एक्सयूवी 300 की 4200 यूनिट्स बेचीं। वहीं अब इस सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा होने जा रहा है क्योंकि जल्द ही ह्यूंदै की सब-4 मीटर कार वेन्यू की एंट्री होने जा रही है। XUV300 को 7.90 लाख रुपये की कीमत में लांच किया गया था। जबकि टॉप वेरियंट की कीमत 11.99 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन

4. टाटा नेक्सन

5 of 11
Tata Nexon Orange
टाटा की कॉम्पैक्ट कार नेक्सन को महिन्द्रा एक्सयूवी300 से कड़ा मुकाबला मिला है। नेक्सन इस सेगमेंट में अपनी स्थान से खिसक कर तीसरे पायदान पर पहुंच गई। नेक्सन की अप्रैल में 3,976 यूनिट्स ही बिकीं और पिछले महीने के मुकाबले बिक्री में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं टाटा नेक्सन का फेसलिफ्ट लाने वाली है, इसमें नेक्सन में बीएस-6 डीजल और पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। नेक्सन में 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 110 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका 1.5 लीटर 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 110 एचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें दोनों ही इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है।
 
विज्ञापन

5. महिन्द्रा स्कॉर्पियो

6 of 11
Mahindra Scorpio concept
स्कॉर्पियो इस सेगमेंट में पांचवे नंबर पर रही है। अप्रैल में स्कॉर्पियो की 3,930 यूनिट्स ही बिकीं। महिन्द्रा जल्द ही अपनी इस पॉपुलर एसयूवी का नेक्स्ट वर्जन लाने वाली है, जो अगले साल तक लांच होगी। नई स्कॉर्पियो में 2 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 160 एचपी की पावर 320 एनएम का टॉर्क देगा। नई स्कॉर्पियो की एक्स-शोरूम कीमत 10-17 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी मई में अपनी इस एसयूवी पर 55 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। स्कीम में 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
 
विज्ञापन

6. फोर्ड इकोस्पोर्ट

7 of 11
ford ecosport
कभी इकोस्पोर्ट की इस सेगमेंट में बादशाहत थी, लेकिन नेक्सन के आने से इकोस्पोर्ट को कड़ी टक्कर मिली। अप्रैल में इकोस्पोर्ट की 3191 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं 2018-19 में टाटा नेक्सॉन की 55,008 यूनिट बिक्री हुई, जबकि इकोस्पोर्ट की 46,265 यूनिट बिकीं। इकोस्पोर्ट की बात करें, तो इसमें तीन इंजन ऑप्शन आते हैं, एक 123 पीएस पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, दूसरा 125 पीएस पावर वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और तीसरा 100 पीएस पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन है।
 

7. मारुति सुजुकी एस-क्रॉस

8 of 11
Maruti Suzuki S-Cross
मारुति की क्रॉस-ओवर एसयूवी एस-क्रॉस की अप्रैल में 2163 यूनिट्स की बिक्री हुई। एस-क्रास को 2015 में प्रीमियम कार के तौर पर पेश किया गया था। उस वक्त एस-क्रॉस को फिएट के दो 1.6 और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन के साथ लांच की थी। वहीं मौजूदा समय में यह केवल 1.3 लीटर डीज़ल इंजन के साथ आ रही है। वहीं कंपनी जल्द ही इस कार में नया 1.5 लीटर के15 पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह इंजन स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम माइल्ड हायब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगा।
 

8. टाटा हैरियर

9 of 11
Tata Harrier SUV
टाटा ने अपनी प्रीमियम एसयूवी हैरियर को इस साल ही लांच किया था, और लांचिंग के बाद से हैरियर के कुछ वेरियंट्स की वेटिंग लिस्ट 6 माह तक पहुंच चुकी है। हालांकि हैरियर केवल डीजल इंजन के साथ आती है, लेकिन इसका स्टाइलिश लुक लोगों को अपील कर रहा है। अप्रैल, 2019 में हैरियर की 2075 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं टाटा हैरियर का ऑटोमैटिक वेरियंट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हैरियर में फिएट का 2.0 मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है, जो जीप कंपास और अपकमिंग एमजी हेक्टर में भी दिया गया है। यह इंजन 350 एनएम टॉर्क और 140 पीएस की पावर जेनरेट करता है।
 

9. होंडा WR-V

10 of 11
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : Amit Dwivedi
होंडा की क्रॉस-ओवर एसयूवी WR-V इस लिस्ट में नौवें स्थान पर है। अप्रैल में WR-V की 1604 यूनिट्स ही बिकी हैं। WR-V पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों में आती है। 1.2 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। पेट्रोल WR-V पांच वेरियंट में आती है और यह 17.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.84 लाख रुपये से 9.35 लाख रुपये तक है।
 
विज्ञापन

10. महिन्द्रा एक्सयूवी 500

11 of 11
Mahindra XUV500 2019
टॉप-10 एसयूवी की लिस्ट में महिन्द्रा की तीन कारें है। इनमें एक्सयूवी 500 आखिरी पायदान पर है। अप्रैल में एक्सयूवी 500 की 1508 यूनिट्स ही बिकी हैं। इस सेगमेंट में एक्सयूवी सबसे पावरफुल एसयूवी में शामिल है। वहीं नेक्स्ट जेनरेशन एक्सयूवी 500 अगले साल तक लांच होगी, जिसे फोर्ड और महिन्द्रा मिल कर बनाएंगे। महिन्द्रा ने टाटा हैरियर को चुनौती देने के लिए अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी महिन्द्रा XUV500 का नया वेरियंट लांच किया है। महिन्द्रा ने कम कीमत में नया बेस वेरियंट W3 लांच किया है। यह एंट्री लेवल वेरियंट होगा, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.28 लाख रुपये होगी।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें