फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में बिकने वाली टॉप 10 कारें, Maruti Suzuki Alto ने पहले स्थान पर किया कब्जा

Thu, 02 Jul 2020 08:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Maruti Suzuki Alto 800
महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को चोट लगी है। ऑटोमोबाइल उद्योग भी इससे अछूता नहीं रहा। अप्रैल में तो एक भी कार की बिक्री नहीं हो सकी। अब अनलॉक को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। हालांकि मई में नियमों में ढील दिए जाने के बाद कई उद्योग खुलने लगे जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर भी है। ऑटो निर्माताओं ने अपने प्लांट, डीलरशिप और शोरूम फिर से खोल दिए हैं और वाहनों की बिक्री में धीरे-धीरे मांग पकड़ने की उम्मीद है। जून में वाहनों की बिक्री के आंकड़ों से ऑटोमोबाइल सेक्टर में थोड़ी उम्मीद जगती है। जून 2020 में कारों की बिक्री के आकड़ों पर नजर डालें तो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Maruti Suzuki की 6 कारों ने टॉप 10 स्थान हासिल किया है। वहीं कंपनी की एंट्री लेवल कार Alto ने पहले स्थान पर वापसी की है। यहां जानें जून में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की रैंकिंग के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Suzuki Alto 800
Maruti Alto
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की एंट्री लेवल हैचबैक छोटी कार Alto (ऑल्टो) ने जून 2020 में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। जून 2020 में मारुति ने ऑल्टो की 7298 यूनिट्स की बिक्री की। लेकिन जून 2019 की तुलना में इसकी बिक्री में 61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जून 2019 में ऑल्टो की 18733 यूनिट की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 11
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI
Hyundai Creta
Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) की Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) पिछले महीने मई में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की सूची में टॉप पर थी। लेकिन जून में यह फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गई है। ह्यूंदै ने जून में क्रेटा की 7207 यूनिट की बिक्री की। पिछले साल जून में 8334 यूनिट की तुलना में इस साल जून में इसकी बिक्री लगभग 14 फीसदी घट गई है। 

4 of 11
Kia Seltos - फोटो : AmarUjala
Kia Seltos
Kia Motors (किआ मोटर्स) की लोकप्रिय एसयूवी Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 सूची में तीसरे नंबर पर है। इस साल जून में किआ सेल्टॉस की बिक्री 7114 यूनिट रही। 
विज्ञापन

5 of 11
Maruti Suzuki WagonR BS6 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti WagonR
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की WagonR (वैगनआर) जून में 6972 यूनिट बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 सूची में चौथे नंबर पर रही। जून 2019 में WagonR की 10228 यूनिट की बिक्री हुई थी। इसकी तुलना में इस साल जून में इसकी बिक्री में करीब 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

6 of 11
2020 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Dzire
Maruti की लोकप्रिय कार Dzire (डिजायर) जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 सूची में पांचवें नंबर पर रही। जून 2019 में डिजायर की बिक्री 14868 यूनिट थी, जो इस बार जून में करीब 61 फीसदी की गिरावट के साथ 5834 यूनिट रही। 
विज्ञापन

7 of 11
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo - फोटो : Amar Ujala
Maruti Vitara Brezza
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti की लोकप्रिय कार Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) की जून में 4542 यूनिट की बिक्री हुई। जिससे जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 सूची में यह छठे नंबर पर रही। जून 2019 में 8871 यूनिट ब्रेजा की बिक्री हुई थी, जिसकी तुलना में जून 2020 में इसकी बिक्री में लगभग 49 फीसदी की कमी नहीं आई है। 

8 of 11
Maruti Suzuki Baleno
Maruti Baleno
मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार Maruti Baleno (मारुति बलेनो) ने जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। जून 2020 में बलेनो की 4300 यूनिट की बिक्री हुई। हालांकि, जून 2019 में बिकी 13689 की तुलना में इस साल जून में इसकी बिक्री में लगभग 69 फीसदी की गिरावट आई है। 

9 of 11
Maruti Celerio
Maruti Celerio
Maruti की हैचबैक कार Celerio (सेलेरियो) की जून 2020 में 4145 यूनिट की बिक्री हुई और यह इस सूची में आठवें स्थान पर रही। जून 2019 में सिलेरियो की 4871 यूनिट की बिक्री हुई थी। इसकी तुलना में जून 2020 में इसकी बिक्री में लगभग 15 फीसदी की गिरावट आई है। 

10 of 11
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue
Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue (वेन्यू) जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 सूची में नौवें स्थान पर रही। जून में वेन्यू की 4129 यूनिट की बिक्री हुई। जबकि एक साल पहले जून 2019 में इस एसयूवी की 8763 यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी इस साल जून में इसकी बिक्री में लगभग 53 फीसदी की गिरावट आई है। 
विज्ञापन

11 of 11
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
Tata Motors (टाटा मोटर्स) की एंट्री लेवल हैचबैक कार Tiago (टियागो) जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की टॉप 10 सूची में 10वें नंबर पर रही। इस साल जून में टियागो की 4069 यूनिट की बिक्री हुई। जून 2019 में टियागो की 5537 यूनिट बिकी थी। यानी पिछले साल जून के मुकाबले इस बार जून में इस कार की बिक्री में लगभग 27 फीसदी की गिरावट आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें