फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश की टॉप 100 बीएचपी से ज्यादा पावर वाली कारें, कीमत है 10 लाख से कम

Mon, 22 Apr 2019 03:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
skoda rapid boot space
बदलते वक्त के साथ कार कंपनियां अब गाड़ी की परफॉरमेंस पर भी ध्यान दे रही हैं। कार कंपनियां अपनी कारों में पावरफुल इंजन के साथ परफॉरमेंस बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। ये कारें न केवल आम कारों के मुकाबले ज्यादा तेज दौड़ती हैं, बल्कि कम आरपीएम पर ज्यादा बीएचपी भी देती है। हम बता रहे हैं आपको 100 बीएचपी से ज्यादा पावर वाली सस्ती हैचबैक्स और सेडान कारों के बारे में...
 
विज्ञापन

टाटा टियागो जेटीपी

2 of 10
Tata Tiago JTP india
एक्स-शोरूम कीमतः 6.39 लाख रुपये।
टियागो जेटीपी हैचबैक सेगमेंट में सबसे सस्ती परफॉरमेंस कार है। टियागो टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आती है। टाटा टियागो जेटीपी में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 3 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 112 बीएचपी की पॉवर और 2000 से 4000 आरपीएम पर 150 एनएम का टॉर्क देता है। टियागो का टर्बोचार्ज्ड एडिशन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। टियागो को टाटा मोटर्स और जयेम ऑटोमोटिव ने मिल कर तैयार किया है। टाटा टियागो जेटीपी की कीमत 6.39 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन

फॉक्सवैगन एमियो

3 of 10
Volkswagen Ameo
एक्स-शोरूम कीमतः 7.01 लाख रुपये।
फॉक्सवैगन एमियो सबसे सस्ती सेडान कार है, जो 100 बीएचपी से ज्यादा पावर के साथ आती है। एमियो के 1.5 लीटर डीजल वेरियंट की कीमत 7.01 लाख रुपये है। यह इंजन 109 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टार्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता हहै, साथ ही यह 7 स्पीड डीएसजी यूनिट के साथ आती है, हालांकि ऑटोमैटिक यूनिट की कीमत बहुत ज्यादा है।  
 

मारुति सुजुकी अर्टिगा

4 of 10
Maruti Suzuki Ertiga new Genration
एक्स-शोरूम कीमतः 7.44 लाख रुपये।
मारुति की एमपीवी कार अर्टिगा इस सेगमेंट में अकेली ऐसी कार है, जो बेहद सस्ती है और 100 बीएचपी से ज्यादा पावर के साथ आती है। अर्टिगा के बेस वेरियंट की 7.44 लाख रुपये है, जिसमें 1462 सीसी का पेट्रोल इंजन आता है। यह इंजन 103 बीएचपी की पावर 138 एनएम का टार्क देता है। वहीं यह 19.34 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।  
 
विज्ञापन

टाटा टिगोर जेटीपी

5 of 10
tata Tigor JTP india
एक्स-शोरूम कीमतः 7.49 लाख रुपये।
टियागो जेटीपी की तरह टाटा टिगोर जेटीपी में वही इंजन लगा है। दोनों ही कारों में टाटा नेक्सन का इंजन दिया गया है। टिगोर में 5 स्पीड गियरबॉक्स वाला 1199 सीसी का टर्बोचार्ज्ड 3 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5000 आरपीएम पर 112 बीएचपी की पॉवर और 2000 से 4000 आरपीएम पर 150 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं टिगोर जेटीपी का व्हीलबेस 2450 एमएम का है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 166 एमएम का है। टाटा टिगोर जेटीपी की एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन

फोर्ड फिगो Ti-VCT AT

6 of 10
Ford Figo 2019
एक्स-शोरूम कीमतः 7.70 लाख रुपये।
हाल ही में फोर्ड ने फिगो का फेसलिफ्ट वर्जन लान्च किया है। फोर्ड फिगो में 1497 सीसी का डीजल इंजन आता है, जो 121 बीएचपी की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.70 लाख रुपये है।    
 
विज्ञापन

फोर्ड इकोस्पोर्ट

7 of 10
Ford Ecosport S
एक्स-शोरूम कीमतः 7.83 लाख रुपये।
फोर्ड पहली ऐसी कंपनी है जिसमें देश में पहली बार 2013 में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इकोबूस्ट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लांच किया था। फोर्ड इकोस्पोर्ट में 1497 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है, 121 बीएचपी की पावर और 150 एनएम का टार्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। यही इंजन फोर्ड फिगो और एस्पायर में भी मिलता है। फोर्ड इकोस्पोर्ट एस 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 6000 आरपीएम पर 125 बीएचपी की पावर और 1500 से 4500 आरपीएम पर 170 एनएम का टार्क देती है। वहीं इसका माइलेज 18.1 किमी प्रति लीटर है। फोर्ड इकोस्पोर्ट एस की एक्स-शोरूम कीमत 11.37 लाख रुपये है।
 

महिन्द्रा एक्सयूवी300

8 of 10
XUV300 Launch Picture 01
एक्स-शोरूम कीमतः 7.90 लाख रुपये
महिन्द्रा ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 को पेट्रोल इंजन में टर्बोचार्जर के साथ लांच किया है। एक्सयूवी 300 का बेस W4 वेरियंट 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन टर्बोचार्जर के साथ आता है। यही इंजन महिन्द्रा की केयूवी100 में भी आता है। यह एलुमीनियम इंजन 5000 आरपीएम पर 110 बीएचपी की पावर और 2000 से 3500 आरपीएम पर 200 एनएम का टार्क देता है। एक्सयूवी 300 में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इस सैगमेंट में एक्सयूवी 300 का सबसे ज्यादा टार्क देने वाला इंजन है। एक्सयूवी 300 के पेट्रोल वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये से 10.25 लाख रुपये तक है। वहीं इसका बेस डीजलल वेरियंट में 1.5 लीटर डीजल इंजन 115 बीएचपी की पावर 300 एनएम का टॉर्क देता है।
 

रेनो डस्टर

9 of 10
Renault Duster AMT launch
एक्स-शोरूम कीमतः 7.99 लाख रुपये
रेनो डस्टर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की सबसे पुरानी कारों में से एक है। स्टर में 1498 सीसी का पेट्रोल इंजन आता है, जो 105 बीएचपी का पावर 142 एनएम का टॉर्क देता है। डस्टर का बेस RxE पेट्रोल वेरियंट की कीमत 7.99 लाख रुपये है। यह सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी है, वहीं डस्टर का जल्द ही फेसलिफ्ट वर्जन लान्च किया जाना है।
 
विज्ञापन

स्कोडा रैपिड

10 of 10
skoda rapid boot space
एक्स-शोरूम कीमतः 7.99 लाख रुपये
सी-सेगमेंट सेडान कार स्कोडा रैपिड का बेस एक्टिव 1.6 MPI वेरियंट की कीमत 7.99 लाख रुपये है, जो इस सेगमेंट में सबसे कम है। इसमें 1598 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 104 बीएचपी की पावर और 153 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें