महामारी को फैलने से रोकने के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना अनिवार्य है। ऐसे में अपनी सेहत के लिए फिक्रमंद लोग इसका पालन कर रहे हैं। घर से जरूरी कामों के लिए बाहर जाना ही पड़ता है। इसके मद्देनजर निजी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ गया है। इसेक साथ ही लोग पैसों की बचत को भी तवज्जो देने लगे हैं। अगर आप भी एक नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो यहां ज्यादा माइलेज वाली कारों की डिटेल जानकारी पढ़ें। देशभर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक लागू होने के बाद अब ऑटोमोबाइल कंपनियां सिर्फ BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले वाहन ही बना रही है। BS6 मानक में अपडेट होने के बाद कई कारों की माइलेज बदल गई है। यहां जानिए देश की टॉप 10 BS6 पेट्रोल कारों और उनके माइलेज के बारे में। बता दें कि विभिन्न कारों के माइलेज के आंकड़े ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) के मुताबिक है और कारों की कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki Alto
Maruti Alto
Maruti Suzuki की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) भारतीय ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। इस कार में पेट्रोल और सीएनजी इंजन मिलता हैं। Alto के पेट्रोल मॉडल में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं सीएनजी मॉडल में यह कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Alto की कीमत 2.95 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
3 of 11
Maruti Celerio
Maruti Celerio
Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सिलेरियो का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार के CNG (सीएनजी) वेरिएंट में 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। Maruti Celerio की शुरुआती कीमत 4.41 लाख रुपये है।
Maruti S-Presso
एसयूवी लुक वाली इस हैचबैक कार Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। S-Presso के STD और LXI वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि VXI, VXI+ और AGS वेरिएंट्स में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Maruti S-Presso की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 11
Renault Kwid facelift
Renault Kwid
Renault Kwid (रेनो क्विड) कार दो इंजन के विकल्प के साथ आती है- 54hp पावर वाले 0.8-लीटर और 68hp पावर वाले 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन। यह कार 1-लीटर इंजन AMT गियरबॉक्स के साथ 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 22.3 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 1-लीटर इंजन 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है। क्विड के 1-लीटर इंजन वाले मॉडल की कीमत 4.42 लाख से 5.01 लाख रुपये है।
विज्ञापन
6 of 11
Maruti Wagon R
Maruti Wagon R
Maruti Wagon R (मारुति वैगन-आर) 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन का माइलेज 20.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि ऑल्टो का सीएनजी मॉडल 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। Maruti Wagon R की कीमत 4.45 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
7 of 11
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ignis
मारुति की सब-कॉम्पैक्ट प्रीमियम हैचबैक कार Ignis (इग्निस) में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। Ignis में 20.89 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इस कार की कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है।
8 of 11
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) की लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस) सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 10 BS6 पेट्रोल कारों में शुमार है। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार के मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं, एएमटी गियरबॉक्स के साथ 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Hyundai Grand i10 Nios की कीमत 5.5 लाख से 7.67 लाख रुपये के बीच है।
9 of 11
Maruti Swift BS6 Engine
Maruti Swift
सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट की लोकप्रिय कार Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। सुजुकी की यह लोकप्रिय कार 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Maruti Swift की कीमत 5.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
10 of 11
2020 Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Dzire
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में काफी लोकप्रिय सुजुकी की Maruti Dzire (मारुति डिजायर) कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। मारुति ने कुछ दिनों पहले डिजायर का फेसलिफ्ट वर्जन उतारा है। Maruti Dzire के मैन्युअल ट्रांसमिशन में 23.26 किलोमीटर का माइलजे मिलता है, वहीं AMT ट्रांसमिशन का माइलेज 24.12 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Baleno / Toyota Glanza
Maruti Suzuki की प्रीमियम हैचबैक कार मारुति बलेनो और Toyota Motor की टोयोटा ग्लैंजा में 90hp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस है। इसका माइलेज 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर है। गौरतलब है कि ये दोनों कारें 83hp पावर वाले 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ भी आती हैं, जिसमें मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, वहीं CVT ट्रांसमिशन के साथ 19.56 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलजे मिलता है। Maruti Baleno के माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन की कीमत 7.33 लाख से 7.90 लाख रुपये के बीच है। वहीं Toyota Glanza की कीमत 7.22 लाख रुपये है।