फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने 2019-20 में बेचीं सबसे ज्यादा कारें, देखें टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार

Sun, 12 Apr 2020 06:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Top-10 Cars of India - फोटो : AmarUjala
वैश्विक ऑटोमोबाइल सेक्टर वित्त वर्ष 2019-20 में सुस्ती की मार झेल रहा था जिसके कारण भारतीय ऑटो उद्योग भी मंदी में फंस गया था। इसके बाद Covid 19 (कोरोना वायरस) महामारी के प्रकोप की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति बन गई। इसकी वजह से भी देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री खासी प्रभावित हुई है। लेकिन बावजूद इसके देश में दो कार निर्माताओं ने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं 2019-20 की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 11
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue
Hyundai Motors की सब-कॉम्पैक्ट SUV Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में 10वें स्थान पर रही। ह्यूंदै ने मई 2019 में Hyundai Venue लॉन्च की थी। पिछले वित्त वर्ष में वेन्यू की बिक्री 93,624 यूनिट रही। भारतीय बाजार में ह्यूंदै वेन्यू का मुकाबला मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन से है। वेन्यू 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के विकल्पों के साथ आती है। 
विज्ञापन

3 of 11
Hyundai Grand i10 - फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10
Hyundai Grand i10 (ग्रैंड आई10) पिछले वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 9वें स्थान में रही। 2019-20 में इस हैचबैक की बिक्री 99,592 यूनिट रही। हालांकि, एक साल पहले वित्त वर्ष 2018-19 में 1,26,041 यूनिट्स बिक्री की तुलना में 2019-20 में इसकी बिक्री में 21 फीसदी की कमी आई। 

4 of 11
Hyundai Elite i20 
Hyundai Elite i20 
प्रीमियम हैचबैक Hyundai Elite i20 (ह्यूंदै i20) सबसे ज्यादा बिक्री वाले कारों की सूची में 8वें नंबर पर रही। 2019-20 में इसकी बिक्री 1,08,091 यूनिट रही। वहीं एक साल पहले 2019-19 में इसकी 1,40,225 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह 2018-19 की तुलना में 2019-20 में इसकी बिक्री में 23 फीसदी की कमी आई। 
विज्ञापन

5 of 11
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Vitara Brezza
Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा) एसयूवी 2019-20 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 7वें स्थान पर रही। हालांकि, ब्रेजा की बिक्री में 30 फीसदी की कमी आई है। 2019-20 में ब्रेजा की बिक्री 1,10,641 यूनिट्स रही, जबकि 2018-19 में इसकी बिक्री 1,57, 880 यूनिट्स थी। 
विज्ञापन

6 of 11
Maruti Suzuki Eeco - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Eeco
Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी ईको) वैन सबसे ज्यादा बिक्री वाले कारों की सूची में छठे स्थान पर रही। 2018-19 में इसकी सेल 91,769 यूनिट थी। वहीं 2019-20 में इसकी बिक्री 1,17,003 यूनिट हो गई। मारुति ईको की बिक्री में एक साल पहले की तुलना में 27 फीसदी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

7 of 11
Maruti Suzuki Wagon R
Maruti Suzuki Wagon R
Maruti Suzuki Wagon R (मारुति सुजुकी वैगन आर) की यह टॉल-बॉय हैचबैक कार टॉप 10 कारों की लिस्ट में बिक्री के मामले में 5वें नंबर पर रही। 2019-20 में इसकी बिक्री 1,56,724 यूनिट्स रही। जबकि 2018-19 में इसकी बिक्री 1,51,462 यूनिट्स थी। जिसके मुकाबले 2019-20 में वैगनआर की बिक्री में 3 फीसदी बढ़ गई। 

8 of 11
Maruti Suzuki Dzire
Maruti Suzuki Dzire
सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में मारुति की सबसे लोकप्रिय कार Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) इस सूची में चौथे नंबर पर है। 2019-20 में डिजायर की बिक्री 1,79,159 यूनिट्स रही। लेकिन 2018-19 के 2,53,859 यूनिट बिक्री की तुलना में डिजायर की बिक्री 2019-20 में 29 फीसदी की गिरवाट दर्ज की गई है। 

9 of 11
2019 New Maruti suzuki Baleno Facelift
Maruti Suzuki Baleno
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Maruti Suzuki की Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो) सबसे ज्यादा बिक्री वाले कारों की सूची में तीसरे स्थान पर रही। 2019-20 में बलेनो की बिक्री 1,80,413 यूनिट्स रही। 2018-19 इसकी बिक्री 2,12,330 यूनिट थी, जिसके मुकाबले बलेनो की बिक्री में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। 

10 of 11
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) ने टॉप 10 कारों की बिक्री की सूची में 1,87,916 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि, 2018-19 में 2,23,924 यूनिट्स बिक्री की तुलना में 2019-20 में स्विफ्ट कार की बिक्री में 16 फीसदी की कमी आई है। 
विज्ञापन

11 of 11
Maruti Suzuki Alto 800
Maruti Suzuki Alto
Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) ने सबसे ज्यादा बिक्री वाले कारों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। 2019-20 में ऑल्टो की 1,90,814 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, 2018-19 की तुलना में 2019-20 में इसकी बिक्री में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। 2018-19 में ऑल्टो की बिक्री 2,59,401 यूनिट्स थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें