आपने बिना गियर वाली कार के बारे में सुना होगा, बिना ईंधन वाली कार के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने बिना क्लच वाली कार के बारे में सुना है? अब आप कहेंगे कि ऑटोमैटिक कार में क्लच नहीं होता है, जो सही जवाब है। लेकिन अब अगर हम आपसे पूछा जाए कि क्या आपने ऐसी किसी भी कार के बारे में सुना है, जिसमें मैनुअल गियरबॉक्स तो हो लेकिन कल्च नहीं? जी हां, ये मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। ह्यूंदै भारत में जल्द ऐसी कार लेकर आ रही है, जिसमें मैनुअल ट्रांसमिशन तो होगा लेकिन इसमें क्लच पैडल नहीं होगा। अब आपका दूसरा सवाल यह होगा कि यह कैसी कार होगी और यह कैसे काम करेगी, तो उसका जवाब आगे कि स्लाइड में,