फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल लॉन्च होंगी ये 5 कारें, देखें क्या है खासियत

Sun, 05 Mar 2017 05:16 PM IST
amarujala.com- Written by: अमित द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : demo
अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो एक नजर इन कारों की लिस्ट पर जरूर डाल लें। जल्द लॉन्च होने वाली ये कार आपको एक बेहतर विकल्प दे सकती हैं। कार कंपनियों के लिए साल 2017 की शुरुआत अच्छी रही है। बाजार के उखड़े सेंटीमेंट को फिर से सुधारने में इग्निस और हेक्सा की लॉन्चिंग से काफी मदद मिली। एक बार फिर से पूरी इंडस्‍ट्री जोश में नजर आ रही है। इस साल कार कंपनियां ढेर सारी लॉन्चिंग करने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कि मार्च महीने में लॉन्च होने जा रही खास कारें। 
विज्ञापन

जल्द लॉन्च होंगी ये कार, देखें क्या है खासियत

2 of 6
- फोटो : self
हौंडा डब्‍ल्यू-आरवी

इस कार के साथ हौंडा क्रासओवर हैचबैक सेगमेंट में एंट्री कर रही है। डब्‍ल्यूआर-वी को हौंडा मार्च में लॉन्च कर रही है। कंपनी ने इस कार को जैज के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया है। कंपनी ने इस कार को फ्रंट से नया कलेवर दिया है। हालांकि साइड से देखने पर कार बहुत हद तक जैज से मिलती जुलती नजर आती है। कार के इंटीरियर की बात करें तो यह जैज के मुकाबले बेहतर है। कंपनी ने अपनी इस प्रीमियम हैचबैक में कई अन्य बदलाव भी किये हैं। कंपनी कार में अलॉय व्हील दिया है। साथ ही कार में टच स्क्रीन टीएफटी भी दिया गया है। होंडा ने इस कार में अपनी बहुचर्चित सेडान सिटी की भी खुबियां जोड़ी हैं। 
विज्ञापन

जल्द लॉन्च होंगी ये कार, देखें क्या है खासियत

3 of 6
- फोटो : self
टोयटा कोरोला अटिस

जापानी कार कंपनी टोयटा मार्च महीने में नई कोरोला फेसलिफ्ट अल्टिस लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस नई कार को स्टाइलिश लुक दिया है। कंपनी ने कार को नया बंपर, ग्रील और डिजाइनर बैक बंपर दिया है। अगर इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड वहीं पुराना है लेकिन कंपनी ने इसे नए कंट्रोल सिस्टम और टच स्क्रीन इंफोटेंमेंट के साथ पेश किया है। हालांकि कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। किसी भी कार की खूबसूरती में उसकी लेड लैम्प का खास योगदान होता है। कंपनी ने अपनी नई प्रीमियम सेडान में नया फ्रंट एलईडी लैम्प और नई टेल लाइट दी है।

जल्द लॉन्च होंगी ये कार, देखें क्या है खासियत

4 of 6
- फोटो : self
वोल्क्सवैगन तिगुआन

वोल्क्सवैगन इस अप्रैल भारत में अपनी नई कार तिगुआन लॉन्च कर सकती है। कंपनी के इस कार को  वीडब्लू समूह के MQB प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। तिगुआन को कंपनी ने स्पोर्टी लुक दिया है। वोल्क्सवैगन की इस नई एसयूवी में 2.0  लीटर का डीजल इंजन दिया है। नया इंजन कार को 177 हॉर्सपावर की ताकत देता है। साथ ही यह  350एनएम का बेहतरीन टॉर्क भी पैदा करता है। कंपनी ने इस कार में सात स्पीड का डीएसजी का गियरबॉक्स दिया है। साथ ही कंपनी ने ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम का भी विकल्प दिया है। भारत में इस कार का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगी। इस कार एक्स शोरूम कीमत 30 से 35 लाख रुपये तक हो सकती है। 
विज्ञापन

जल्द लॉन्च होंगी ये कार, देखें क्या है खासियत

5 of 6
ह्युंडई एक्सेंट फेसलिफ्ट

ह्युंडई मार्च 2017 में अपनी पहले से मौजूद एक्सेंट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसे अपनी पुरानी कार के विकसित मॉडल के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले कंपनी ने इस साल ही ग्रैंड आई10 का फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च किया है। कंपनी ने कार में कई सारे बदलाव किये हैं। इसमें नया रियर बंपर, रियर फेंडर और बूट लीड दिया है। इंटिरियर की बात करें तो इसमें भी कई सारे बदलाव किये गए हैं। कंपनी ने कार के टॉप मॉडल में टच स्क्रीन सिस्टम दिया है। कंपनी ने कार के पेट्रोल इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन डीजल इंजन को पहले से बेहतर कर दिया गया है। नई एक्सेंट में 1.1 लीटर के डीजल इंजन की जगह 1.2 लीटर का डीजल इंजन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लॉन्च होंगी ये कार, देखें क्या है खासियत

6 of 6
- फोटो : self
लेक्सस एलएक्स 

लेक्सस भारतीय बाजार में पहली बार कदम रख रही है। कंपनी भारत में तीन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। लेक्सस की गाड़ियां अपने रफ एंड टफ अंदाज के लिए विश्वभर में जानी जाती हैं। लैंड क्यूजर बेस्ड लेक्सस एलएक्स एक सात सीटर एसयूवी है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी। कार का 5.7 लीटर का वी8 पेट्रोल इंजन 383 एचपी की ताकत देता है। वहीं 4.5 लीटर का वी8 डीजल इंजन 269 एचपी की ताकत देता है। हालांकि कंपनी शुरुआत में पाच सीटर डीजल वेरिएंट को ही लॉन्च करेगी। जबकि सात सीटक पेट्रोल वेरिएंट को कंपनी इसी साल अक्टूबर तक लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें