फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह हैं देश की टॉप-10 कारें, इस कंपनी ने बनाया बिक्री में नया कीर्तिमान

Thu, 21 Jun 2018 02:58 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) ने सर्वश्रेष्ठ दस यात्री गाड़ियों की सूची को जारी कर दिया है। यह गाड़ियां बिक्री के आधार पर चुनी गई हैं। हालांकि अगर कंपनी के हिसाब से बात की जाए तो फिर मार्केट में केवल एक ही कंपनी का दबदबा है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मई के महीने में भी घरेलू यात्री गाड़ियों (पीवी) के बाजार में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। मई महीने की शीर्ष दस बिक्री वाले ब्रांड्स की सूची में एमएसआई के सात मॉडल मौजूद रहे। आइये जानते हैं कि कौन सी कारों को लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं---
विज्ञापन

मारुति अल्टो शीर्ष पायदान पर 

2 of 9
अल्टो मारुति की एंट्री लेवल की गाड़ी है। कम कीमत होने और लोगों के बजट में आने के चलते इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। अल्टो इस वर्ष मई महीने में 21,890 इकाइयों के साथ शीर्ष पर रही। 
विज्ञापन

मारुति डिजायर

3 of 9
यह एक कॉम्पैक्ट सिडॉन कार है जो कि दूसरे नंबर पर लोगों द्वारा पंसद की जा रही है। इस बार मई के महीने में 19735 इकाइयों की बिक्री हुई। 

बलेनो

4 of 9
एमएसआई की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को नेक्सा के माध्यम से कंपनी पूरे देश में बेच रही है। बलेनो की मई माह में बिक्री 19398 इकाइयों की रही। 
विज्ञापन

स्विफ्ट

5 of 9
स्विफ्ट मारुति की पिछले साल दूसरे नंबर सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार थी। हालांकि इस वर्ष यह खिसककर चौथे नंबर पर आ गई है। इस साल मई महीने में कुल 19208 गाड़ियों की बिक्री पूरे देश में हुई। 
विज्ञापन

वैगन आर

6 of 9
एंट्री सेगमेंट में अल्टो के बाद मारुति की इस गाड़ी को सबसे ज्यादा लोग पसंद करते रहे हैं। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में कमी देखने को मिली और मात्र 15974 कारें मई के महीने में बिकी। 
विज्ञापन

ब्रीजा

7 of 9
मारुति की कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रीजा बिक्री के मामले में छठे स्थान पर रही। इस साल मई के महीने में कुल 15629 कारें कंपनी ने बेची। 
 

अगले तीन पायदान पर इस कंपनी का कब्जा

8 of 9
ह्युंडई की क्रेटा, हैचबैक कार ग्रांड आई10 व एलीट आई20 क्रमश: सातवें, आठवें व नौवें स्थान पर मौजूद रही। इन गाड़ियों का आंकड़ा 11004, 10939 और 10664 रही थी।  
विज्ञापन

मारुति सेलेरियो

9 of 9
मारुति की अल्टो और वैगन आर के बाद हैचबैक में तीसरी सबसे पसंदीदा कार सेलेरियो है। यह कार भी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के अलावा ऑटोमेटिक वर्जन में भी मौजूद है। इसमें वो ही इंजन लगा है जो अल्टो में है। मई में इस गाड़ी की कुल बिक्री 10160 पर रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें