फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, सितंबर महीने में हुई बंपर खरीदारी

Fri, 02 Oct 2020 04:23 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Best Selling Cars - फोटो : Amar Ujala
कोरोना के झटके से उबर रही ऑटो इंडस्ट्री के लिए सितंबर महीना शानदार रहा। लगभग सभी कार कंपनियों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज हम आपको सितंबर महीने की देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों की बिक्री के बारे में बात करें तो सितंबर 2020 में कुल 1,43,689 कारों की बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में 99,276 कारों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस सितंबर 44.74 फीसदी की दर से 44,413 कारों की ज्यादा बिक्री हुई। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Swift

  • सितंबर महीने में Maruti Swift देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। सितंबर 2020 में इसके 22,643 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 
  • सितंबर 2019 में इसके 12,934 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 75.07 फीसदी बढ़ी है।


Nexa Baleno

  • सितंबर महीने में Nexa Baleno देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अगस्त 2020 में इसके 19,433 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
  • सितंबर 2019 में इसके 11,420 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 70.17 फीसदी बढ़ी है।


Maruti Alto

  • सितंबर महीने में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग कारों में मारुति का ही दबदबा रहा। सितंबर 2020 में Maruti Alto देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। सितंबर 2020 में इसके 18,246 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
  • सितंबर 2019 में इसके 15,079 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 21.00 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai

Maruti WagonR

  • सितंबर महीने में भारतीय बाजार में Maruti WagonR चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। सितंबर 2020 में इसके 17,581 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 
  • सितंबर 2019 में इसके 11,757 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 49.54 फीसदी बढ़ी है।
 

Maruti Suzuki Dzire

  • देश की पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति का एक तरफा दबदबा है। सितंबर 2020 में Maruti Dzire के 13,988 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • सितंबर 2019 में इसके 15,662 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 10.69 फीसदी घटी है।
 

Hyundai Creta

  • Hyundai की पावरफुल एसयूवी भले ही टॉप-5 से बाहर हो, लेकिन देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में यह छठे नंबर पर है। अगस्त 2020 में Creta के 12,325 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
  • सितंबर 2019 में इसके 6,641 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 85.59 फीसदी बढ़ी है।

4 of 5
Maruti Suzuki Ertiga new Genration

Hyundai Grand i10

  • अगस्त महीने में Hyundai की Grand i10 देश की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने इसके 10,373 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • सितंबर 2019 में इसके 1,015 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 10.85 फीसदी बढ़ी है।


Maruti Ertiga

  • अगस्त 2020 में Maruti Ertiga के 9,982 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। इस महीने यह देश की आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।
  • सितंबर 2019 में इसके 3,698 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 58.85 फीसदी बढ़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

Hyundai i20

  • अगस्त 2020 में Hyundai i20 के 9,852 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। 
 

Kia Sonet

  • अगस्त महीने में Kia की Sonet देश की दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने इसके 9,266 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें