फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! पेट्रोल पंप पर इन 5 गलतियों से हो सकता है बड़ा हादसा, अपनाएं ये सावधानियां

Thu, 06 Aug 2020 10:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के झुंझुनू का है, जहां पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति दिन के 9:36 पर अपनी Bajaj Platina मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवा रहा है। कोविड-19 के कारण व्यक्ति ने अपने चेहरे को ढक रखा है। बाइक पर पीछे एक वृद्ध व्यक्ति भी बैठे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल भरने के दौरान बाइक का मालिक अपनी पॉकेट से जैसे ही हाथ निकालता है, अचानक से आग लग जाती है। हालांकि, वीडियो में यह नहीं दिख रहा कि उसने पॉकेट से क्या निकाला। इसके अलावा यह कहना भी मुश्किल है कि आग कैसे लगी। ऐसे में आप कहीं ऐसे हादसे का शिकार न हो जाएं इसलिए आज हम आपको उन पांच सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेट्रोल भराते समय आपको ध्यान में रखना चाहिए। डालते हैं एक नजर
विज्ञापन

2 of 6
Petrol Pump Car - फोटो : Amar Ujala

सावधानी-1


पेट्रोल पंप पर जब आपकी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरा जा रहा हो, तो अपनी कार या मोटरसाइकिल को आगे-पीछे खिसकाने से बचें। इसके अलावा अगर आप कार में हैं तो इस दौरान गाड़ी के दरवाजों को खोलने या बंद करने से बचें। दरअसल स्लाइडिंग के कारण स्टैटिक एनर्जी पैदा होती है। इससे हल्की चिंगारी पैदा हो सकती है और यह हम सब जानते हैं कि पेट्रोल कितनी तेजी से आग पकड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक - फोटो : PTI

सिंथेटिक कपड़े से लग सकती है आग


सिंथेटिक कपड़े के कारण भी स्टैटिक एनर्जी पैदा हो सकती है। इससे अत्यधिक ज्वलनशील वातावरण में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यह हमेशा सलाह दी जाती है कि फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल भराते समय सिंथेटिक कपड़े को दूर रखें।

4 of 6
सांकेतिक - फोटो : PTI

पेट्रोल भराते समय इंजन रखें बंद


कार या मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराते समय वाहन का इंजन बंद रखें। फ्यूल स्टेशन पर होने वाले हादसों में यह एक बड़ा कारण होता है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक - फोटो : smoking

भूल कर भी न करें धूम्रपान 


फ्यूल स्टेशन पर धूम्रपान करना मतलब सीधे तौर पर हादसे को बुलावा देना। दुनिया के कई देशों में तो फ्यूल स्टेशन पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक - फोटो : pexels

मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें 


मोबाइल फोन एक लो-पॉवर रेडियो-फ्रिक्वेंसी ट्रांसमीटर होता है, जिसकी रेंज 450 से 2700 मेगाहर्ट्ज के बीच होती है। इसमें 0.1 और 2 वाट के बीच पीक पावर होता है। ऐसे में पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल खरतनाक साबित हो सकता है। हालांकि, इसकी संभावना बहुत कम है। वहीं, डिजिटल पेमेंट के कारण लोगों को मोबाइल का इस्तेमाल करना ही पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें