फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर चढ़ कर बोल रही Mahindra Thar की दीवानगी, नीलामी में अब तक 81 लाख रुपये की लगी बोली

Sat, 26 Sep 2020 10:22 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra Thar Auction - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar 2020 (महिंद्रा थार 2020) भारत में 2 अक्टूबर को लॉन्च होगी, लेकिन इसके पहले मॉडल की नीलामी शुरू हो गई है। दरअसल महिंद्रा ने कुछ समय पहले एक बयान जारी कर इसके पहले मॉडल के नीलामी की जानकारी दी थी। उस समय कंपनी ने कहा था कि पहली कार को नीलाम करने पर जो भी राशि मिलेगी, उसे चैरिटेबल (धर्मार्थ) कार्य के लिए दान किया जाएगा। 

Thar नंबर 1 की नीलामी 24 सितंबर से शुरू है। यह नीलामी पहले 27 सितंबर को खत्म होने वाली थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे 29 सितंबर शाम 6 बजे तक बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन

महिंद्रा थार के लिए लगी 81 लाख रुपये की बोली

2 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
अब तक की नीलामी में सबसे ज्यादा बोली एर्नाकुलम के टॉम मन्नापुराथु जोसेफ ने लगाई है। जोसेफ ने थार की पहली कार को खरीदने के लिए 81 लाख रुपये की बोली लगाई है। अब महिंद्रा थार की पहली कार को खरीदने के लिए 81.25 लाख रुपये की बोली तय की गई है। अगर यह बोली कोई नहीं लगाता है, तो महिंद्रा की पहली थार जोसेफ को मिलेगी।

अगर आप भी महिंद्रा थार की पहली कार को खरीदने के लिए बोली लगाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ऑनलाइन रजिस्टर कराना होगा। 
विज्ञापन

पहली कार होगी खास

3 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
Thar 2020 की पहली यूनिट एक विशेष बैज के साथ आएगी, जो यह बताएगी कि यह कार कितनी खास है। इसके अलावा, कार के मालिक के दस्तखत को एक कस्टमाइज्ड बैज में दर्ज किया जाएगा और एसयूवी के डैशबोर्ड और लेदरेट सीटों पर नंबर '1' नंबर लिखा हुआ होगा। 

दान में दी जाएगी बोली से मिली राशि 

4 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media
नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाकर जीतने वाला शख्स सिर्फ इस सबसे अनोखी थार 2020 का मालिक नहीं बनेगा, बल्कि एक महान कार्य में भी मदद करेगा। नीलामी से मिलने वाली रकम कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल संगठनों को दी जाएगी। 
विज्ञापन

2020 Mahindra Thar: कीमत

5 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media

रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra Thar के वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार होंगी,
 

  • AX मैनुअल फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 9.75 लाख रुपये होगी।

  • AX मैनुअल फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.49 लाख रुपये होगी।

  • AX ऑप्शनल कनर्वटिबल सॉफ्ट टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.25 लाख रुपये होगी।

  • AX ऑप्शनल कनर्वटिबल सॉफ्ट टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 10.99 लाख रुपये होगी।

  • LX मैनुअल 4-सीटर हार्ड टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 11.20 लाख रुपये होगी।

  • LX ऑटो 4-सीटर हार्ड टॉप के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम 12.49 लाख रुपये होगी।

  • LX ऑटो 4-सीटर हार्ड टॉप के डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम 12.25 लाख रुपये होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 Mahindra Thar: परफॉर्मेंस

6 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

इंजन मॉडल


नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा।


पहली बार मिला पेट्रोल इंजन


Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।


डीजल इंजन का परफॉर्मेंस

 


नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें ताकत के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें